Ira Khan Daughter: इस दिन होगी आमिर खान की बेटी आयरा की शादी, बोले- 'मैं विदाई में बहुत ज्यादा रोने वाला..'
Aamir Khan Daughter Ira Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर बायकॉट ट्रेंड की वजह से बुरी तरह पिटी। इसके बाद एक्टर ने फिल्मों से लॉन्ग टाइम ब्रेक ले लिया और वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पिछले साल एक्टर की बेटी आयरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली और अब वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
आमिर खान की बेटी आयरा लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी और अब खुद एक्टर ने शादी से जुड़ी डिटेल्स दी है। आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान आयरा की शादी की तारीख का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि, 'आयरा की शादी अगले साल 3 जनवरी को होने वाली है। जो लड़का उन्होंने चुना है उसका नाम नुपुर है। वो एक ट्रेनर है, अच्छा लड़का है।'

आमिर खान ने आगे अपने होने वाला दामाद की तारीफ करते हुए कहा, 'जब आयरा डिप्रेशन से गुजर रही थीं तो वो उनके साथ हमेशा खड़ा रहा और हर बार इमोशनल सपोर्ट किया। वह काफी अच्छा लड़का है और मुझे ये देखकर काफी खुशी मिलती है कि उन्होंने ऐसा लड़का चुना जो कि उन्हें हमेशा काफी खुश रखता है।'
आमिर खान ने आगे बताया कि वह अपनी बेटी की शादी में काफी इमोशनल होने वाले हैं। एक्टर ने कहा, 'ये काफी फिल्मी डायलॉग है लेकिन वह हमारा दामाद नहीं बेटा है। मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हूं और बेटी की शादी वाले दिन बहुत रोने वाला हूं। जैसे-जैसे दिन करीब आएंगे मैं इसे और करीब से महसूस करूंगा और करूं भी क्यों न एक ही बार ये मौका आता है और ये खास होता है।'
बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था जिसकी वजह से बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद एक्टर काजोल की फिल्म सलाम वेंकी में दिखे। इसके एक्टर का कैमियो था। अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म सितारे जमीन पर का ऐलान कर दिया है। जो कि अगले साल रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications