'झांसे में मत आना...' हिंदू रीति रिवाजों से आमिर खान ने की पूजा अर्चना, तस्वीरें देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

हाल ही में एक्स वाइफ किरण संग पूजा अर्चना करते हुए आमिर खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कई लोग इन फोटोज को प्यारा बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि आमिर खान ड्रामा कर रहे हैं।

Aamir Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर की जिंदगी से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। हालांकि समय-समय पर एक्टर पर कई तरह के इल्जाम भी लगते रहे हैं और बीते दिनों उनकी फिल्मों को बायकॉट करने की जोरों शोरों से मांग भी उठी थी। इस बीच हाल ही में आमिर खान हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए। आमिर के साथ इस पूजा में उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल हुई। एक्टर की ये तस्वीरें 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्टर की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स तस्वीर देखने के बाद आमिर और किरण को साथ देखकर खुशी जता रहे हैं तो कई लोग इस पूजा-पाठ को आमिर खान का ड्रामा बता रहे हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं आमिर खान

ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं आमिर खान

आमिर खान ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स बेहद कम ही शेयर करते हैं। फैंस को आमिर से जुड़ी चीजें कम ही जानने को मिलती हैं। हालांकि, जब भी एक्टर कुछ पोस्ट करते हैं, तो बवाल जरूर मचता दिख जाता है। हाल ही में एक्टर पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करते नजर आए।

सिर पे टोपी पहने करने लगे पूजा

सिर पे टोपी पहने करने लगे पूजा

तस्वीरों में आमिर खान स्वेटशर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने सिर पर टोपी पहनी हुई है। ये पूजा एक्टर के ऑफिस में ही हो रही है। इसलिए ऑफिस कलरफुल गुब्बारों से सजा हुआ नजर आ रहा है। आमिर खान की भतीजी और एक्ट्रेस जैन मैरी ने अद्वैत के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ये तस्वीरें प्यारी हैं। हमारे साथ शेयर करने के लिए थैंक्यू।

पत्नी संग पूजा करते दिखे एक्टर

पत्नी संग पूजा करते दिखे एक्टर

वहीं फैंस ने भी इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने कहा कि आमिर और किरण को फिर साथ देखकर खुशी हो रही है। यूजर ने कहा कि एकबार को तो हम दंग रह गए कि ये आमिर खान है। ऐसी चीजें असल में दिल को छू लेने वाली होती हैं। दोनों पूजा करते हुए प्यारे लग रहे हैं।

'झांसे में मत आना'

वहीं कई यूजर्स को आमिर का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि ऐड मिलने बंद हो गई, फिल्में पिटनी शुरू हो गई तो फिर से हिंदू बनने का नाटक शुरू कर दिया है। आमिर खान के झांसे में मत आना। वहीं एक शख्स ने इसे हिंदू को भरमाने की एक और कोशिश बताया है।

एक्टर ने तोड़ी 15 साल पुरानी शादी

एक्टर ने तोड़ी 15 साल पुरानी शादी

बताते चलें कि आमिर खान और किरण राव 15 सालों तक साथ रहे और फिर दोनों ने ये शादी तोड़ने का फैसला लिया। लेकिन तलाक के बाद भी किरण आमिर खान के इवेंट्स में शामिल होती रहती हैं। हाल ही में वे आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई में भी शामिल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+