'मेकर्स लेते हैं इंटीमेट सीन्स का सहारा', आमिर खान ने 'एनिमल' पर कसा तंज? डायरेक्टर्स की लगाई लताड़
Aamir Khan Old Interview: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल धुआंधार कमाई कर रही है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने फिल्मों में इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की।
आमिर खान का ये वीडियो उनके पुराने इंटरव्य का है। इसमें उन्होंने फिल्म में हिंसा, इंटीमेसी और बोल्ड कंटेंट को गलत ठहराया और डायरेक्टर्स पर निशाना साधा। एक्टर ने कहा, 'कुछ ऐसी भावनाएं हैं, जो आसानी से दर्शकों को उकसा देती हैं। एक हिंसा है और दूसरा इंटीमेट सीन्स है। ये दो इमोशन्स ऐसे हैं, जो आसानी से इंसानों को उकसा सकती हैं।'

आमिर खान ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'जो डायरेक्टर्स फिल्म की कहानी को क्रिेएट करने में या इमोशन को स्क्रीन पर दिखाने के लिए ज्यादा टैलेंटेड नहीं हैं वह अक्सर इंटीमेट सीन्स और हिंसा पर निर्भर रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह फिल्म में यह सब ज्यादा दिखाएंगे तो फिल्म को कामयाबी मिलेगी। हो सकता है इन सबसे उनकी फिल्म चल भी जाए लेकिन मुझे लगता है कि ये समाज के लिए काफी घातक और इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं।'
आमिर खान ने आगे फिल्मों में हिंसा को लेकर कहा, 'हमारी फिल्में देखने वाले सभी फैंस इससे प्रभावित होते हैं। निश्चित रूप से ये बात मेकर्स को ध्यान रखनी चाहिए कि जब हम फिल्में बना रहे हैं तो दर्शकों को क्या दिखाना चाह रहे हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि फिल्म में जरा सी भी हिंसा ना हो। आप दिखाओ लेकिन ये आपकी फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है।'
बता दें कि, फिल्म एनिमल की कहानी पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में भरपूर एक्शन के साथ-साथ इंटीमेट सीन्स भी दिखाए गए हैं। एनिमल में तृप्ती डिमरी के साथ रणबीर कपूर ने कुछ बोल्ड सीन्स किए हैं जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यही वजह है कि आमिर खान के इस बयान को फिल्म एनिमल से जोड़ा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications