'आमिर खान सबसे चालाक लोमड़ी', फेमस फिल्ममेकर ने खोली मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पोल, बताया ऐसा सच

Aamir Khan Exposed: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर अपने बयान से इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पर तीखे शब्दों में निशाना साधा है।

अभिनव कश्यप ने खोली आमिर खान की पोल
एक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान आमिर खान के साथ काम किया था और उस अनुभव ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने आमिर खान पर मैनिपुलेटिव और कंट्रोलिंग होने का गंभीर आरोप लगाया है।

Aamir Khan

'आमिर खान के साथ काम करना आसान नहीं'

-बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में अभिनव कश्यप ने कहा है कि भले ही आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है लेकिन उनके साथ काम करना बेहद मुश्किल होता है। वह सुलझे हुए व्यक्ति नहीं हैं।

-अभिनव कश्यप ने कहा है- आमिर खान सबसे चालाक इंसान हैं जिन्हें मैंने देखा है। वो सलमान खान से छोटे कद के हैं लेकिन दिमाग के बहुत तेज और मैनिपुलेटिव हैं। सच कहूं तो वो इंडस्ट्री के सबसे शातिर लोगों में से एक हैं, जिसे चालाक लोमड़ी कहा जा सकता है।

'हर चीज में दखल देते हैं आमिर खान'

अभिनव कश्यप ने आगे- मैंने आमिर खान के साथ 2-3 विज्ञापन फिल्मों में काम किया है और हर बार मुझे लगा कि वह हर चीज पर कंट्रोल रखना चाहते हैं। वो एडिटिंग, डायरेक्शन, कैमरा, हर चीज में दखल देते हैं। वो अपने आसपास ऐसा सिस्टम बनाते हैं जहां हर चीज उन्हीं की मर्जी से होती है। उनके साथ काम करना वाकई थकाने वाला अनुभव होता है।

'25 टेक देने के बाद भी सब एक जैसा लगता है'

अभिनव कश्यप ने आमिर खान के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- आमिर खान एक सीन के लिए 25 टेक तक दे सकते हैं लेकिन फर्क बहुत कम दिखाई देता है। वो हर टेक को खुद देखते हैं, फिर कहते हैं- थोड़ा और, थोड़ा बेहतर, लेकिन आखिर में रिजल्ट लगभग वैसा ही रहता है जैसा पहले था।

'लोग आखिर आमिर खान के घर क्यों जाते हैं?'

अभिनव कश्यप ने फिल्ममेकर्स राजकुमार हिरानी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों बेहद टैलेंटेड डायरेक्टर्स हैं, फिर भी वह बार-बार आमिर खान के साथ काम करना पसंद करते हैं।

अभिनव कश्यप ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि इतने बड़े फिल्ममेकर आमिर के घर क्यों जाते हैं। आखिर उनमें ऐसा क्या खास है जो दूसरे एक्टर्स में नहीं है?

समाज में योगदान को लेकर उठाए सवाल

-अभिनव कश्यप ने आमिर खान के सामाजिक योगदान पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- जब देश में बाढ़ या संकट की स्थिति होती है तो आमिर खान ने कितनी बार मदद की है। उनकी सबसे बड़ी फिल्म 'दंगल' ने चीन में लगभग 2000 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन उन्होंने उस फिल्म के असली हीरो महावीर फोगाट की मदद तक नहीं की।

-अभिनव कश्यप के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनकी बातों से सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं कई लोग इसे आमिर खान की इमेज खराब करने की कोशिश बता रहे हैं। हालांकि अब देखना ये है कि इस विवाद पर आमिर खान की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+