ये तो अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा... बदले-बदले से दिखे आमिर खान, सफेद दाढ़ी-मूंछ देखकर चौंके फैंस
हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई हुई। इस दौरान आमिर अपने डांस के अलावा बदले-बदले लुक को लेकर भी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक बार को वे लोग आमिर को पहचान ही नहीं सके।
Aamir Khan Look: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी की जबसे सगाई हुई है, तभी से बेटी के साथ-साथ एक्टर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी बेटी की सगाई में आमिर खान ने अपनी ही फिल्म के पुराने गाने 'पापा कहते हैं' में जबरदस्त डांस किया। एक्टर का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। आमिर अपने डांस से ज्यादा जिस बात के लिए चर्चा में बने हुए हैं, वो है एक्टर का लुक। आमिर खान बेहद ही बदले लुक में नजर आए। आमतौर पर जवान दिखने वाले आमिर खान अपनी बेटी की सगाई के दौरान बेहद बूढ़े दिखे। इस दौरान आमिर खान सफेद बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे थे। एक्टर को इस बदले लुक में देखकर फैंस भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर अब तरह-तरह के कमेंट्स और रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है। कुछ लोग आमिर के इस लुक पर कमेंट करते हुए ये कहते हुए तारीफ कर रहे हैं कि एक्टर ने अपने रियल लुक को सबके सामने रखा, ये बेहद अच्छी बात है। वहीं कई लोगों का तो कहना है कि वे एक बार को तो आमिर को पहचान ही नहीं सके।

बेटी की सगाई में बदले दिखे आमिर
हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की अपने ब्वॉफ्रेंड नूपुर संग सगाई हुई। नुपुर इस दौरान रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आमिर भी बेटी की सगाई में नाचते गाते दिखे। फंक्शन से आमिर का एक वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो में आमिर अपने गाने 'पापा कहते हैं' में मजेदार डांस करते नजर आए। आमिर के डांस के अलावा ये वीडियो किसी और चीज को लेकर भी चर्चा में है।

बेहद बूढ़े दिखे आमिर
दरअसल आमिर खान अपनी बेटी की सगाई में बदले-बदले दिखे। आमिर खान इस रूप में पहले शायद ही नजर आए हों। इस दौरान आमिर के बाल और दाढ़ी बिल्कुल फूले हुए थे। आमिर बेहद बूढ़े दिख रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर आमिर का ये लुक देखते ही कमेंट्स की भरमार होने लगी। लोग कहने लगे कि एक बार को वे आमिर को देखकर उन्हें पहचान ही नहीं सके। वे बेहद बदले बदले दिख रहे हैं।

'ये तो अमिताभ से भी ज्यादा...'
एक यूजर ने कहा कि ओह माय गॉय क्या ये आमिर खान हैं? एक शख्स ने कहा कि आजकल के जवान लोग बूढ़े बूढ़ों को लेकर इतने ओब्सेस्ड क्यों है? वे (आमिर खान) रौब से अपने सफेद बाल और दाढ़ी दिखा रहे हैं। बालों को डाय करना आउट ऑफ फैशन हो गया है। अपने सफेद बाल नए ट्रेंड के तौर पर शान से दिखाने चाहिए। कई लोगों ने आमिर के वीडियो को स्वीट और लवली बताया है।

लुक देखकर चौंके फैंस
आमिर के लुक को देखकर एक यूजर तो इतना चौंक गया, कि उसने एक्टर को अमिताभ बच्चन से भी बूढ़ा बता डाला। दरअसल, लोगों के ये कमेंट्स आमिर के बदले लुक को देखकर आ रहे हैं। एक्टर इससे पहले सफेद दाढ़ी और सफेद बालों में इस तरह नजर नहीं आए। कई लोग भले ही आमिर को बूढ़ा बता रहे हों। लेकिन कई यूजर्स का ये भी कहना है कि आमिर खान एक बेहतरीन हीरो और इंसान हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि कब जवान और कब बूढ़ा दिखना है।

इरा की सगाई में शामिल हुई एक्स वाइफ
बताते चलें कि हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई हुई। सगाई में आमिर की एक्स वाइफ किरन राव भी शामिल हुईं। दोनों ही पत्नियां इरा की सगाई में नजर आईं। आमिर और रीना के 10 साल के बेटे आजाद राव खान ब्लू कलर के सूट में दिखे। वहीं आमिर की बहन निकहत खान, भतीजे और एक्टर इमरान खान उनकी बेटी इमारा मलिक खान और मां जीनत हुसैन भी इस फैमिली फंक्शन में नजर आए।

रेड गाउन में खूबसूरत दिखीं इरा
इरा खान की बात करें, तो वे आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और आमिर खान की बेटी हैं। इरा ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग सगाई की। इरा स्ट्रेपलेस रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि नूपुर ने सूट पहना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications