कितने बच्चों के पिता हैं आमिर खान? मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने की है कितनी शादी?

Aamir Khan Family: इस समय बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनका परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान आज यानी 3 जनवरी 2024 को शादी करने वाली हैं। इरा खान अपने लॉन्ड टाइम बॉयफ्रेंड और अपने पर्सनल जिम ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज कर रही हैं। कोर्ट मैरिज के बाद आज रात को मुंबई के ताज होटल में एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया गया है।

आमिर खान ने की थी दो शादियां
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं। आमिर खान कुल तीन बच्चों के पिता हैं। आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता के दो बच्चे हैं। आमिर खान और रीना दत्ता के बड़े बेटे का नाम जुनैद खान है। 31 वर्षीय जुनैद खान साल 2024 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

aamir khan

कुल तीन बच्चों के पिता हैं आमिर खान
वहीं आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी का नाम इरा खान है। 27 साल की इरा खान फिल्म और थिएटर डायरेक्टर हैं। साथ ही वह मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए एक एनजीओ भी चलाती हैं। इरा खान आज अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से शादी कर रही हैं। नुपुर शिखरे एक समय पर आमिर खान और उनकी बेटी इरा के पर्सनल जिम ट्रेनर थे।

आमिर के छोटे बेटे का नाम आजाद है
इसके अलावा आमिर खान और उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव का एक बेटा है। आमिर और किरण के बेटे का नाम आजाद राव खान है। आजाद की उम्र 12 साल है और वह स्कूल में पढ़ता है। आजाद अपनी मां किरण राव के साथ ही रहता है।

इरा की हल्दी की रस्म में मराठी लुक
गत 2 जनवरी 2024 की दोपहर में इरा खान की हल्दी की रस्म हुई थी। इस दौरान आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता ट्रेडिशनल मराठी आउटफिट में नजर आई थीं। ये सभी लोग होने वाल दूल्हेराजा नुपुर शिखरे के घर हल्दी और मेहंदी लेकर पहुंचे थे।

8 जनवरी को होगी ग्रैंड सोशल मैरिज
खबर है कि इरा और नुपुर सोशल मैरिज राजस्थान के उदयपुर में करेंगे। कहा जा रहा है कि इस ग्रैंड सोशल मैरिज का आयोजन आगामी 8 जनवरी 2024 को उदयपुर में किया गया है। इसके बाद दोनों आगामी 13 जनवरी 2024 को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+