Sitare Zameen Par Release Date: आमिर खान ने बदली 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट, जानिए स्ट्रैटजी

Sitare Zameen Par Release Date: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर बन कर तैयार हो गई है। अब आमिर इसकी रिलीज के इंतजार में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब फिल्म को लेकर एक नई डेट सामने आई है। खबर है कि फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के साथ अटैच होकर 1 मई को आएगा।

आमिर खान की सितारे जमीन पर, उनकी फिल्म तारे जमीन पर की सीक्वल है। ये फिल्म 2007 में आई थी। इसमें Dyslexia नाम की गंभीर बीमारी के मुद्दे को दिखाया गया था। खैर, आमिर ने सितारे जमीन पर के लिए 20 जून ही को क्यों चुना, उनकी इस प्लानिंग को समझने की कोशिश करेंगे।

Sitar Zameen Par Release Date

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो, सितारे जमीन पर आमिर खान 30 मई को रिलीज करना चाहते थे। लेकिन इसे 20 जून के लिए शिफ्ट कर दिया गया। क्योंकि इस फिल्म की रिलीज के अगले दो हफ्ते तक कोई नई फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में सितारे जमीन पर किसी भी क्लैश में नहीं पड़ेगी। मई महीन की 23 तारीख को टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रिकॉनिंनग रिलीज हो रही है। अगले ही हफ्ते 30 मई को विजय देवरकोंडा की किंगडम रिलीज हो रही है। वहीं, जून की 6 तारीख को अक्षय कुमार अपनी हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आमिर के लिए 30 मई को फिल्म लेकर आते तो फिल्म को बड़े क्लैश से गुजरना पड़ता। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में नुकसान से भी गुजरना पड़ता। इसलिए आमिर खान ने खुद अपनी रिलीज डेट को खिसका दी। दरअसल, आमिर की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा नहीं चल पाई थी। इसलिए आमिर ने इस बार कोई भी रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है।

सितारे जमीन पर आमिर की कैमबैक फिल्म है। क्योंकि उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बता दें, सितारे जमीन पर 10 स्पेशल बच्चों की कहानी है। जो पैरालैंपिक्स में जाना चाहते हैं। आमिर उनकी मदद करते हैं। फिल्म को आ एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर के साथ जेनिलिया डिसूजा भी अहम रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+