Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा 'लाल सिंह चड्ढा' का जादू, 10 दिन में कमाए सिर्फ इतने करोड़
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढ़ा को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।
मुंबई, 21 अगस्त: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' यूं तो रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी थी। हालांकि इसके बावजूद आमिर खान और करीना कपूर ने फिल्म का तेजी से प्रमोशन किया। इतना ही नहीं बायकॉट ट्रेंड को देख आमिर खान ने फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश भी की। लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी।

वीकेंड पर कमाए सिर्फ इतने करोड़
11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12-14 करोड़ का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही थी कि, आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। लेकिन सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अगस्त को वीकेंड पर फिल्म सिर्फ 1.5 करोड़ की कमा पाई।
10 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ पहले दिन ही अच्छी कमाई कर पाई। लेकिन, जैसे जैसे दिन आगे बढ़े फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटना शुरू हो गया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार लाल सिंह चड्ढा को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। फिल्म ने अब तक 9 दिनों में सिर्फ 52.60 करोड़ ही कमाए।फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की रक्षाबंधन भी रिलीज हुई थी। लेकिन, ये भी बुरी तरह फ्लॉप हुई।
बड़ी फ्लॉप फिल्मों में नाम शामिल
लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अलावा करीना कपूर और मोना सिंह मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म की कोरोना काल की वजह से कई बार रिलीज डेट केंसिल हुई है। लेकिन. आखिरकार तमाम रुकावट के बाद अब आमिर खान की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। बता दें कि, लाल सिंह की हालत इतनी बुरी है कि अब इसका नाम इस साल की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में लगभग शामिल हो चुका है। ऐसे में ये आमिर खान के लिए एक बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications