60 की उम्र में आमिर खान को मिला नया प्यार, 25 साल से दोस्त को डेट कर रहे एक्टर, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर एक खास खुलासा किया। उन्होंने मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए बताया कि वे पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि, वे एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।
मुंबई में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान मीडिया के साथ आमिर खान (Aamir Khan News) ने अपने डेटिंग को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट किया। सुपरस्टार ने कहा कि वह एक साल से उनके साथ डेटिंग (Aamir Khan Dating) कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं।

Aamir Khan: परिवार और दोस्त रिश्ते से बेहद खुश
आमिर खान ने खुलासा किया कि गौरी उनके परिवार और दोस्तों से मिल चुकी हैं, जिनमें बॉलीवुड के दो दिग्गज- शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश है। इधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी ने बताया कि उन्होंने आमिर की 2 फिल्में देखी हैं।
उन्होंने कहा, "आमिर को मैं सुपरस्टार नहीं मानती। मैं बॉलीुड के साथ सहज होने की कोशिश कर रही हूं। सलमान खान और शाहरुख खान से मेरी मुलाकात बीते कल ही हुई है।"
Aamir Khan: कौन हैं गौरी स्प्रैट? जानिए उनका बैंकग्राउंड
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु में रहती हैं और फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि गौरी केवल 'लगान' और 'दंगल' जैसी चंद फिल्में ही देख चुकी हैं और बॉलीवुड के 'सुपरस्टार' टैग को ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं।
गौरी स्प्रैट आधी तमिल और आधी आयरिश हैं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे, जिससे उनकी पृष्ठभूमि और भी दिलचस्प हो जाती है। इसके अलावा वह छह साल के बेटे की मां हैं और एक स्वतंत्र महिला के रूप में अपनी पहचान रखती हैं।
Aamir Khan ने की ये खास गुजारिश
वहीं आमिर ने गौरी की तस्वीर पोस्ट ना करने का अनुरोध भी किया। आमिर ने मीडिया से गौरी तो मिलवा, इसी के साथ उन्होंने उनके सामने एक शर्त रखी कि वो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा ना करें। दरअसल, आमिर नहीं चाहते कि उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बने, इसलिए उन्होंने पैपराजी से गौरी की तस्वीर कहीं भी पोस्ट करने से मना कर दिया।
Aamir Khan की निजी जिंदगी में नया मोड़
आमिर खान इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी कर चुके हैं। उनकी पहली शादी से बेटी इरा और बेटा जुनैद हैं, जबकि किरण राव से उनका एक बेटा आज़ाद है। 2021 में किरण राव से तलाक के बाद, अब आमिर अपने नए रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications