आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर दे दिया अपडेट, अगर बनी तो बॉक्स ऑफिस पर उगलेगी आग; दशक से कर रहे हैं काम!
Aamir Khan dream project Is Mahabharata: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर में बिजी हैं। इस फिल्म की आधितकर शूटिंग हो गई है। ये आमिर तारे जमीन पर का सीक्वल है। जो इस साल रिलीज होगी। इसके अलावा भी आमिर कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात की। जिसपर वो पिछले एक दशक से काम कर रहे हैं।
एक चैनल के इवेंट में आमिर खान पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विषयों पर बात की। आमिर ने कहा, बतौर प्रोड्यूसर मैं ज्यादा फिल्में बनाना चाहता हूं। ये मेरा फ्यूचर प्लान है। इसके अलावा मेरा एक ड्रीम है कि मैं महाभारत बनाऊं। इस सपने के बारे में शायद मैं अब सोच पाऊं। ये सुनकर आमिर से पूछा गया कि महाभारत में आपका भी रोल होगा? इसके जवाब में आमिर ने कहा देखते हैं। अभी इस बारे में सोचा नहीं है।

इसी इवेंट में उन्होंने स्विट्जरलैंड का किस्सा बताया। आमिर ने कहा, मैं स्विटजरलैंड में था और वहां लगान 6 महीने से चल रही थी। मैं उसी इलाके में शूटिंग कर रहा था। डिस्ट्रीब्यूटर को पता चला उसने मुझे रिक्वेस्ट किया कि आप थिएटर आइए। यहां एक क्वेश्चन आंसर सेशन कर लीजिए। क्योंकि पिक्चर 6 महीने से चल रही है। मैं गया थिएटर वो बहुत खुश हुआ। शो हाउसफुल था, जितने दर्शक बाहर थे उतने ही अंदर थे। स्क्रीनिंग शुरू हुई और मैं प्रोजेक्शन रूम में चला गया। बता दें, प्रोजेक्शन रूम से ही फिल्म चलाई जाती हैं। यहीं पर थिएटर का पूरा कंट्रोल होता है। ख़ैर आमिर ने आगे कहा, मैं हमेशा ये करता रहता हूं। अंदर जाकर साउंड चेक करता हूं कि बराबर है कि नहीं या बाकी सबकुछ सही चल रहा है। वहां के प्रोजेक्शनिस्ट जो लोकल बंदा था, उसने मुझे कहा मैं बहुत सारे स्टार्स देखें हैं यहां। क्योंकि मैं 25 सालों से हूं। बड़ी बड़ी यूरोपिन और अमेरिकन फिल्में लगी हैं यहां। लेकिन ऐसा रिस्पॉन्स मैंने आजतक नहीं देखा। क्योंकि मेरी बाहर काफी मॉबिंग हो गई थी।
आमिर ने आगे कहा, प्रोजेक्शनिस्ट ने कहा जब मैं ये फिल्म चलाता हूं। पहली बार मुझे ये लगा कि कुछ गड़बड़ है। क्योंकि नीचे से कुछ आवाजें आ रही थीं पब्लिक की। मैंने कभी नहीं सुना कि लोग हंस रहे हैं, चिल्ला रहे हैं। उसने कहा ये मेरे करियर की पहली फिल्म है, जिसमें स्क्रीन में जितना चिल्ला रहे हैं उतना ही ऑडियंस भी चिल्लाती है। मैंने कभी ऑडियंस का ऐसा रिएक्शन नहीं देखा। ये पूरी यूरोपियन ऑडियंस थी।












Click it and Unblock the Notifications