'मैं सालों तक डिप्रेशन में.....' सुपरस्टार आमिर खान का चौंकाने वाला खुलासा, इस शख्स ने बदल कर रख दी थी जिंदगी
Aamir Khan depression: आमिर खान की पॉपुलैरिटी से कौन वाकिफ नहीं है। एक्टर की न सिर्फ इंडिया बल्कि विदेश में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मगर क्या आप जानते हैं कि आमिर खान एक दफा डिप्रेशन का भी शिकार हो चुके हैं। जी हां। एक्टर ने ये बात खुद स्वीकार की है।
हाल ही में 27 अप्रैल को आमिर खान द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिखे। इस दौरान कपिल ने आमिर से ढेरों बात की। आमिर ने इस दौरान बताया कि वे ढाई साल तक तनाव से जूझ रहे थे। वे लो फील करते थे। मगर इस दौरान कोई ऐसा था जिसने एक्टर को इस डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद की। चलिये जानते हैं कौन था वो।

आमिर खान बताते हैं कि वे तकरीबन ढाई सालों तक डिप्रेशन की बीमारी से जूझते रहे। वे काफी लो फील करते थे। मगर वे कपिल के शो को देखकर खूब हंसा करते थे। यानी कि डिप्रेशन के समय कपिल के शो ने आमिर को काफी हद तक सहारा दिया।
बताते चलें कि डिप्रेशन के लिए आमिर खान ने थैरेपी भी ली है। ये बात खुद एक्टर ने अमृत रत्न कार्यक्रम दौरान कही थी। एक्टर ने कहा कि मैं ढाई साल पहले अपने काम में इतना खो गया था कि रिश्तों को समय ही नहीं दे पाता था। मैं बहुत परेशान रहने लगा था। मैं फिल्में तक छोड़ देना चाहता था। मैं चिढ़ा सा रहने लगा था।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर भी आमिर ये बात बता चुके हैं कि 2 साल तक थेरेपी लेने के बाद उन्हें काफी अच्छा फील हुआ। अब वे अपने काम और परिवार के बीच पूरा-पूरा बैलेंस बनाने की कोशिश करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications