डिप्रेशन से जूझ रही हैं आमिर खान की बेटी इरा खान, कहा- पापा-मम्मी के तलाक की वजह से मेरे साथ.......
Aamir Khan Daughter Ira Khan Depression: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर अपने डिप्रेशन को लेकर बात करती नजर आती हैं। इरा खान पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपने इस डिप्रेशन का कारण लोगों को खुलकर बताया है। इरा खान इस बार अपने डिप्रेशन को लेकर बारीकी से बात करती नजर आई हैं। आपको बता दें कि इरा खान बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।
डिप्रेशन से जूझ रही हैं इरा खान
इरा खान अक्सर डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में बात करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनके इस डिप्रेशन का एक कारण उनके माता-पिता का तलाक था। इरा ने कहा कि ये तलाक भले ही शांतिपूर्ण तरीके से हुआ था लेकिन इसने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा ही गंभीर असर किया है। जानकारी के अनुसार करीब 5 साल पहले इरा खान को उनके क्लिनिकल डिप्रेशन का पता चला था। इस बारे में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था।

इरा ने कहा- पैरेंट्स का तलाक बना डिप्रेशन का कारण
ईटाइम्स से बात करते हुए इरा खान ने बताया- मेरे डॉक्टर के अनुसार मेरे माता-पिता का तलाक मेरे डिप्रेशन के कारणों में से एक है। हालांकि मुझे ये भी लगता है कि मैं अपने मेंटल हेल्थ के लिए अपने पैरेंट्स को दोषी नहीं ठहरा सकती हूं लेकिन मेरी मां रीना दत्ता और पिता आमिर खान ने मुझे विश्वास दिलाया है कि तलाक लेना आज के समय में कोई बड़ी बात नहीं है।
हर चीज के लिए खुद को दोषी मानती हैं इरा खान
इरा खान ने अपने पैरेंट्स के तलाक के चलते अपने मन में कुछ धारणाएं बनाई थीं लेकिन कभी किसी के साथ उनकी चर्चा नहीं की। ऐसे में मन में कई बातों को छुपाकर रखने के चलते वह डिप्रेशन से जूझने लगी थीं। वह हर चीज के लिए खुद को ही दोषी मानती हैं। इरा खान का मानना है कि दूसरों से प्यार पाने के लिए व्यक्ति को दुखी होना पड़ता है। हालांकि अब इरा का लक्ष्य जीवन में खुश रहना है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं।
डिप्रेशन से रिकवर होने के लिए इरा खान की कोशिश
आपको बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान अपने डिप्रेशन से रिकवर कर रही हैं। ऐसा करने में उनके माता-पिता उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। वहीं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी इरा खान की मेंटल हेल्थ का पूरा ख्याल रख रही हैं। इरा खान एक चैट ग्रुप से जुड़ी हुई हैं और जरूरत के समय वह उन तक पहुंचती हैं। इसके अलावा इरा खान के मंगेतर, नूपुर शिखारे भी उनके सपोर्ट में खड़े नजर आते हैं। इरा खान का मानना है इन सभी लोगों को पाकर वह अपने मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रख सकती हैं। इरा ने हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए अगस्तू फाउंडेशन भी लॉन्च किया है।












Click it and Unblock the Notifications