शादी के 4 महीने बाद डरी हुई हैं Ira Khan, क्या होने वाला है तलाक? लिखा- 'हिंसा और बेरहमी से मुझे...'

Ira Khan Viral Post: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इस साल जनवरी में उनकी नुपूर शिखरे के साथ शादी हुई थी। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। लेकिन शादी के 4 महीने बाद उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसके बाद तलाक की खबरें सामने आने लगी।

बता दें कि, जनवरी 2024 इरा खान की नुपूर शिखरे से लव मैरिज हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद फैंस परेशान हो गए। इरा ने अपने पोस्ट में बताया है कि वह काफी डरी हुई हैं और इसकी वजह से उन्हें अकेलापन और डिप्रेशन सता रहा है।

Ira Khan

इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मैं डरी हुई हूं. मैं अकेले रहने से डरती हूं, लाचार होने से डरती हूं। मैं दुनिया की हर बुरी चीज जैसे हिंसा, बीमारी, बेरहमी से डरती हूं। मुझे अब सबकुछ खो जाने से डर लगता है। दर्द पाने से डरती हूं और चुप हो जाने से डरती हूं। मुझे हंसते, काम करते, जीते देखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है तो ये मुझे जकड़ लेता है।'

इरा खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों मैं इतना डरी हूं ये डर खत्म ही नहीं होता है। मैं भूल जाती हूं कि मेरे पास ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुझे बहुत प्यार करते हैं और मेरे खो जाने पर मुझे ढूंढ लेंगे। मुझे चोट लगेगी तो वो लोग मेरा अच्छे से ख्याल रखेंगे। मैं एक सक्षम लड़की हूं।'

इरा खान के इस पोस्ट से फैंस चिंता में आ गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उम्मीद है कि आप इन चीजों से जल्दी ही बाहर आएंगी।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी तो अच्छी खासी शादी हुई थी तो फिर किस बात से इतना परेशान हैं।' एक ने लिखा, '4 महीने में ही इतनी सारी दिक्कतें सब कुछ ठीक है ना।' एक यूजर ने पूछा, 'क्या आपका तलाक होने वाला है।' बता दें कि, हाल ही में इरा खान की नुपूर शिखरे के साथ शादी हुई थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और इसके बाद राजस्थान में कपल ने धूमधाम से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+