बिकिनी को लेकर ट्रोल करने वालों को आमिर की बेटी इरा ने दिया करारा जवाब, पोस्ट की फिर Hot Photos
बिकिनी को लेकर ट्रोल करने वालों को आमिर की बेटी ने इरा दिया करारा जवाब, पोस्ट की फिर Hot Photos
मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान हमेशा अपने तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इरा खान ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। जिसमें वह पिता आमिर खान और अपने परिवार के साथ बिकिनी में दिख रही थीं। बिकिनी में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने को लेकर इरा खान को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। अब इरा खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब है। इरा खान ने अपने 25वें जन्मदिन के जश्न की नई तस्वीरों के साथ-साथ ट्रोलर्स को जवाब दिया।

बिकिनी पहनने के लिए इरा को किया गया था ट्रोल
अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा को स्विमसूट यानी बिकिनी पहनने के लिए ट्रोल किया गया था क्योंकि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया था। इरा ने ट्रोलर्स से कहा कि अगर वे उनकी पिछली तस्वीरों से नफरत करते हैं और ट्रोल करते-करते अभी थके नहीं हैं तो वह ये और कंटेंट लें।

इरा बोलीं- 'पिछली फोटो से नफरत है तो ये और लो...'
इरा ने शनिवार (14 मई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपने दोस्तों और अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ पूल टाइम का आनंद ले रही हैं। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया, "अगर हर कोई मेरे पिछले जन्मदिन के फोटो डंप से नफरत और ट्रोल कर रहा है तो ... यहां कुछ और हैं।"

बर्थडे पार्टी में फातिमा सना शेख भी हुई थीं शामिल
बता दें कि आमिर खान की बेटी की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी शामिल हुई थीं। आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख के अफेयर की भी अफवाह आई थी। इरा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह फातिमा सना शेख के गाल पर किस करते दिखाई दे रही हैं। फातिमा सना शेख ने आमिर खान अभिनीत दंगल में काम किया है।

पिता आमिर के साथ बिकिनी पर इरा ने काटा था केक
इरा खान ने पहले अपने जन्मदिन पर केक काटने की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पीले रंग की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही थीं। जब इरा केक काट रही थी तो पिता आमिर और भाई आजाद राव खान उनके लिए ताली बजाते नजर आए। इरा की मां और आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता भी उनके दाहिनी ओर खड़ी नजर आईं।

बिकिनी में देख, भड़क गए थे लोग
पिता आमिर खान के साथ 25 साल की बेटी को बिकिनी में देख सोशल मीडिया पर कई यूजर भड़क गए थे। कई लोगों ने लिखा था कि इस तरह पिता के सामने रहना सही नहीं है। हालांकि आलोचनाओं के बीच गायिका सोना महापात्रा ने इरा के बचाव किया था। सोना महापात्रा ने लिखा था, ''सभी लोग जो इरा खान के कपड़ों को पसंद नहीं कर रहे हैं, या जो उनसे नाराज हैं, कृपया ध्यान दें, वह 25 वर्ष की है। एक स्वतंत्र,सोच वाली, वयस्क महिला है। वह अपनी पसंद का प्रयोग कर रही है और अपने पिता या आपकी स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। ये जो बातें आप कर रहे हैं, इन्हें बंद कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications