'पापा कहते हैं' पर आमिर खान ने किया जबरदस्त डांस, बेटी की सगाई में सफेद दाढ़ी मूछों में पहचानना हुआ मुश्किल
बेटी इरा की सगाई में आमिर खान ने पापा कहते हैं गाने पर जबरदस्त डांस किया। सफेद दाढ़ी-मूछों में एक्टर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Aamir Khan Dance Video: आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इरा ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई कर ली है। इरा नुपर को डेट करने के वक्त से ही सोशल मीडिया पर उनके साथ खूब तस्वीरें और वीडियोज डालती रहती हैं। अब कल पूरे धूमधाम से दोनों ने सगाई कर ली है। इस दौरान इमरान खान, किरण राव और फातिमा शेख सहित तमाम मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं। सभी लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। इरा की सगाई में सबसे मजेदार बात जो रही, वो था उनके पापा आमिर खान का मजेदार डांस। आमिर खान ने अपनी बेटी की सगाई में जबरदस्त डांस किया। इस दौरान आमिर खान को पहचानना भी काफी मुश्किल हो रहा था। सफेद दाढ़ी और मूछों में एक्टर को देखकर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आमिर ने बेटी की सगाई के मौके पर अपनी ही फिल्म के गाने 'पापा कहते हैं' पर बड़ा ही मजेदार डांस किया।
Recommended Video

आमिर को पहचानना हुआ मुश्किल
अपनी बेटी इरा की सगाई के खास मौके पर आमिर खान और उनके चचेरे भाई मंसूर खान ने मजेदार डांस किया। खास बात तो ये रही कि दोनों पापा कहते हैं गाने पर थिरके। सफेद दाढ़ी और बालों में आमिर खान को एक बार को तो पहचान पाना ही मुश्किल हो गया। लेकिन दोनों का ये इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
57 साल के आमिर खान सफेद दाढ़ी और बालों में कुर्ता पायजामा में नजर आए। जैसे ही एक्टर का पापा कहते हैं गाना बजा, वे और उनके भाई इसपर जमकर थिरकने लगे। आमिर इस गाने पर पॉपुलर डांस स्टेप करते नजर आए। इस दौरान इरा और अन्य मेहमान उन्हें चीयर करते दिखे।

बेटी की सगाई पर थिरके आमिर
मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आमिर के इस वीडियो पर फैन ने कमेंट करते हुए कहा, पापा और चाचा लग रहे हैं। एक ने कहा कि ओह माय गॉड। आमिर को पहचान पाना कितना मुश्किल हो रहा है। एक ने कहा कि एक सेकेंड के लिए तो मैं आमिर को पहचान ही नहीं पाया।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक अन्य यूजर ने कहा कि वे शान से अपने सफेद बालों और दाढ़ी को दिखा रहे हैं। बालों का डाय करना अब आउट ऑफ फैशन हो गया है। अपने सफेद बालों को दिखाना नया ट्रेंड है। कई अन्य लोगों ने इसे स्वीट और लवली कहा।

साल 2020 में शुरू हुई ईरा की लव स्टोरी
बताते चलें कि इरा और नुपुर की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। दोनों ने वैलेंटाइन वीक में अपने रिश्ते का ऐलान किया था। नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर हैं और वे कई बॉलीवुड हस्तियों को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। नुपुर और इरा का एक वीडियो भी बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें नुपुर इरा को प्रपोज करते दिखे थे। कपल के इस वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।












Click it and Unblock the Notifications