फिल्म 'लगान' को हुए पूरे 21 साल, आमिर खान के घर पर हुई शानदार पार्टी, देखिए तस्वीरें
आमिर खान की फिल्म लगान को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उनके घर मरीना में जश्न मनाया गया।
मुंबई, 17 मई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के कहे जाने वाले आमिर खान की लगान जो कि 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी उसे पूरे 21 साल हो चुके हैं। आमिर खान की ये फिल्म उनके करियर में सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म को 21 साल पूरे होने पर इसे उनके घर में सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की शानदार कास्ट भी उनके घर पर मौजूद थी।

आमिर खान के घर पहुंचे ये सेलेब्स
आमिर खान के घर हुए इस सेलिब्रेशन में फिल्म लगन की टीम पहुंची थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई। इस पार्टी में आशुतोष गोवारिकर, रघुवीर यादव, राजेश विवेक उपाध्याय, राजा अवस्थी, सुहासिनी मुले, दया शंकर पांडे,अखिलेंद्र मिश्रा, ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा, राजेंद्रनाथ जुत्शी, प्रदीप राम सिंह रावत और अमीन गाज़ी के साथ कई हस्तियां शामिल हुईं।
फिल्म लगान ने बनाए कईं रिकॉर्ड
आमिर खान की फिल्म ने अपने जमाने में पुरस्कारों के मामले में कईं रिकॉर्ड बनाए। बता दें कि, भारतीय फिल्मों में से ये फिल्म एक है जिसे ऑस्कर्स औरअकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसलिए, आमिर खान के फिल्मी करियर में उनके लिए फिल्म लगान काफी खास है। फिल्म को भले ही 21 साल हो चुके हों लेकिन इसके बावजूद फिल्म की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है।












Click it and Unblock the Notifications