Aamir Khan ने मां के जन्मदिन को इस तरह बनाया खास, एक्स वाइफ किरण राव भी हुईं शामिल
आमिर खान ने अपनी मां जीनत हुसैन का जन्मदिन स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल हुई थीं।
मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड के मिस्टर पकफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का अपने परिवार वालों के साथ एक खास बॉन्ड है। खासतौर से उनकी मां जीनत हुसैन के साथ जिनसे वह बेहद प्यार करते हैं जो कि, किसी से छिपा नहीं है। जिनका 13 जून को जन्मदिन था। अब इस मौके को आमिर खान ने हर तरह से यादगार बनाने की कोशिश की।

आमिर खान ने ऐसे मनाया मां का जन्मदिन
आमिर खान ने अपनी मां जीनत हुसैन के लिए एक खास बर्थडे पार्टी की तैयारी की थी। जिसे काफी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया गया। इस पार्टी में परिवार के सभी लोग शामिल हुए। साथ ही आमिर खान की एक्स वाइफ किरण और उनके बेटे आजाद भी इस पार्टी में आए थे। बर्थडे सेलिब्रेशन की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
मां के लिए गाया बर्थडे सॉन्ग
वीडियो में देख सकते हैं कि, आमिर खान परिवार वालों के साथ अपनी मां के हैप्पी-बर्थेडे का गीत गा रहे हैं। इस दौरान आमिर की मां अपना बर्थेडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। बेटे के इस खास तैयारी मां जीनत हुसैन काफी खुश नजर आ रही हैं और परिवार में काफी हैप्निंग सा माहौल बन रखा है।
किरण राव भी हुई थी शामिल
वहीं बात कर लें आमिर खान की पर्सनल लाइफ की तो, उनकी मां के जन्मदिन में उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थीं। जिनसे आमिर खान का हाल ही में तलाक हुआ था। लेकिन, तलाक के बावजूद दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट किया गया है। बता दें कि, किरण आमिर खान की परिवार के काफी करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications