'वो आत्महत्या नहीं बल्कि...' सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फैसल खान का बड़ा खुलासा, अपने परिवार के भी खोले राज
हाल ही में सुशांत की मौत को लेकर आमिर खान के भाई फैसल खान ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। फैसल ने सुशांत के साथ-साथ खुद को लेकर भी काफी बड़ी-बड़ी बातें कही हैं।
मुंबई, 16 सितंबर: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 साल से भी ज्यादा वक्त गुजर गया है। एक्टर भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को तगड़ा झटका दिया। आज भी एक्टर की मौत से जुड़े रहस्यों पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। ये अब भी एक मिस्ट्री बना हुआ है। हालांकि, वक्त-वक्त पर सुशांत के परिवार वाले और फैंस दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग करते आए हैं। हाल ही में सुशांत की मौत को लेकर आमिर खान के भाई फैसल खान ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मिस्ट्री है सुशांत की मौत
सुशांत सिंह राजपूत का अचानक यूं दुनिया छोड़ जाना सबके मन में सवाल कर गया। एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब आज एक्टर को गुजरने के दो सालों बाद भी नहीं मिल सका है। न्याय की मांग करते करते परिजन भी थक चुके हैं लेकिन एक्टर की मौत अब भी मिस्ट्री ही बनी हुई है।

आमिर खान के भाई का शॉकिंग खुलासा
अब आमिर खान के भाई फैसल खान ने दिवंगत अभिनेता की मौत को लेकर चौंकाने वाली बातें कही हैं। फैसल खान ने सुशांत की मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि मर्डर बताया है।

'मैं जानता हूं कि सुशांत का मर्डर...'
टाइम्स नाउ नवभारत संग बातचीत में फैसल ने कहा कि मैं जानता हूं कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि केस खुलता है या नहीं। इस काम में कई एजेंसियां लगी हुई हैं। जांच चल रही है।

'जल्द सामने आए सच'
फैसल आगे कहते हैं कि कई बार सच समने नहीं आ पाता। लेकिन मैं दुआ करूंगा कि सच जल्द ही सामने आए और सबको इसका पता चले।

नेपोटिज्म पर क्या बोले फैसल?
सिर्फ सुशांत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड को लेकर भी फैजल खान ने काफी कुछ कहा। उन्होंने साफ तौर पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म होने की बात कही। इंडस्ट्री में हीरो की अच्छी इमेज ना होने की बात भी उन्होंने कही।

एक फिल्म कर अचानक हुए गायब
बताते चलें कि आमिर के भाई फैजल ने बॉलीवुड फिल्म 'मेला' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन इसके बाद से वे कभी बड़े पर्दे पर नजर ही नहीं आए। फैसल ने इन सभी बातों पर खुलकर रिएक्ट किया है।

घरवालों ने बताया पागल
उनका कहना है कि उनके खुद के घरवालों ने उन्हें पागल बताकर फोन भी छीन लिया। उनके पीछे गार्ड लगवा दिए। दुनिया से कट ऑफ करवाकर उन्हें दवाईयां दी गईं। फैसल कहते हैं कि काफी वक्त तक उन्होंने ये सब झेला।












Click it and Unblock the Notifications