'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद Aamir Khan ने साइन किया नया प्रोजेक्ट? एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा

फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान ने इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लिया है। अब एक्टर ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Aamir Khan

Aamir Khan New Films: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि, बायकॉट ट्रेंड की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब इस फिल्म के बाद आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक लिया है।

आमिर खान का बड़ा खुलासा
हाल ही में आमिर खान को कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया। इस दौरान अभिनेता ने फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर बड़ा बयान दिया और बताया कि वह किस नए प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। वहीं, उनसे उनके नए लुक को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने मीडिया को मजेदार जवाब दिया।

क्या फिल्मों में करेंगे वापसी?
आमिर खान को 'कैरी ऑन जट्टा 3' के लॉन्च इवेंट में अपने नए लुक की वजह से चर्चा में आ गए। जिसे देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि एक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में हैं। इस दौरान जब आमिर खान से उनकी अगली फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब कुछ इस तरह से दिया कि हर कोई दंग रह गया।

एक्टर ने दिया ऐसा जवाब
आमिर खान ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'वैसे तो आज हमें सिर्फ कैरी ऑन जट्टा 3 की बात करनी चाहिए। लेकिन आप इसके बारे में जानने के लिए इतने एक्साइटेड हैं तो मैं आपको जल्दी से इसका जवाब देता हूं। फिलहाल मैंने कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की। इस वक्त मैं अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रहा हूं और ये मुझे अच्छा लग रहा है और मैं इसी में खुश हूं। जब मैं इमोशनली तैयार हो जाउंगा तभी मैं नई फिल्म साइन करूंगा।'

बुरी तरह फ्लॉप हुई लाल सिंह चड्ढा
बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फिल्म पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर लीड रोल में नजर आईं। लेकिन आमिर खान के लिए ये एक ड्रीम प्रोजेक्ट था तो इस फिल्म के पिटने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल फैंस उनके इस बयान से काफी नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+