'तीसरी औरत' के साथ लिव इन में रहना चाहते हैं 60 साल के आमिर खान! खोला नई गर्लफ्रेंड का ये बड़ा राज
Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान आज यानी 14 मार्च 2025 को होली के खास दिन पर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच एक्टर अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है।
आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट
आमिर खान ने बताया है कि वह एक साल से अधिक समय से बंगलुरु की रहने वालीं गौरी स्प्रैट के साथ हैं। गत 13 मार्च 2025 को एक अनौपचारिक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने खुद अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया।

नई गर्लफ्रेंड को लेकर आमिर खान ने कही ऐसी बात
आमिर खान ने अपने रिश्ते के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बताया- मुझे लगा कि आप सभी के लिए गौरी से मिलना एक अच्छा अवसर होगा। इसके अलावा हमें छिपना नहीं पड़ेगा। गौरी ने शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की है।
गौरी को 25 साल से जानते हैं आमिर खान
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते थे, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले जब वह मुंबई आई थीं तो फिर से वह दोनों एक-दूसरे से मिले थे।
आमिर खान की पहले 2 शादियां हो चुकी हैं
-आमिर खान ने मीडिया से कहा- हम संयोग से मिले, हम संपर्क में रहे और फिर ये सब अपने आप हो गया। आपको बता दें कि आमिर खान ने पहले फिल्म निर्माता रीना दत्ता और बाद में डायरेक्टर किरण राव से शादी की थी। आमिर खान के अनुसार वह अपनी पहली दोनों शादियों से खुश थे। लेकिन लंबे समय तक साथ रहना संभव नहीं हो पाया।
-आमिर खान ने खुद कहा- मैंने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ शादी के 16 साल बिताएं हैं और बाद में दूसरी पत्नी किरण राव के साथ भी मैं करीब 16 साल तक रहा हूं लेकिन अब मैं शादी नहीं करना चाहता।
क्या नई गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहना चाहते हैं आमिर खान
-आमिर खान ने कहा- मैंने अपनी पहली दोनों शादियों से बहुत कुछ सीखा है लेकिन अब मैं गौरी के साथ सेटेल फील कर रहा हैं। 60 साल की उम्र में शादी मुझको शोभी नहीं देती है। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं आमिर खान अपनी जिंदगी की तीसरी औरत के साथ लिव इन में रहने वाले हैं।
-वहीं आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जिनका एक 6 साल का बेटा है, ने बताया कि वह किसी सज्जन और बुद्धिमान व्यक्ति की तलाश में थीं और आमिर खान को पाकर वह बहुत ही खुश हैं।
कौन हैं आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बंगलुरु में रहती हैं और फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। गौरी स्प्रैट आधी तमिल और आधी आयरिश हैं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे, जिससे उनकी पृष्ठभूमि और भी दिलचस्प हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications