तलाक के बाद भी क्यों साथ दिखते हैं आमिर खान और किरण राव? वजह जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन...
आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। हाल ही में बेटी इरा की शादी में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। ऐसे में फैंस के मन में दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। शादी के 15 साल बाद आमिर और किरण ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। बावजूद इसके वे दोनों साथ में कई मौकों पर स्पॉट होते हैं।
हाल ही में किरण राव ने अपने और आमिर के रिश्ते और तलाक के बाद भी कई बार साथ स्पॉट होने के बारे में खुलकर बात की है। किरण ने एक इंटरव्यू में कहा कि आमिर और मेरे बीच रिश्ता कड़वाहट के साथ नहीं खत्म हुआ। हम भले ही अलग हो चुके हैं मगर आज भी एक परिवार की तरह साथ हैं।

किरण ने आगे फैंस का दिल जीतने वाली बात कहते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते का अंत कड़वाहट के साथ नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हम उस रिश्ते को बनाने में कई साल लगा देते हैं। किरण ने ये बातें हालिया इंटरव्यू में बोलीं।
बताते चलें कि किरण राव की सिर्फ आमिर खान ही नहीं बल्कि एक्टर की एक्स वाइफ रीना दत्ता के साथ भी अच्छी खासी बॉन्डिंग है। किरण ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि रीना और हम लोग कई बार साथ में डिनर करते हैं। हम सारे एक साथ हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। हम क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हैं।
बताते चलें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता संग हुई थी। दोनों के बच्चे भी हैं। इसके बाद आमिर ने किरण राव संग शादी की। हालांकि, शादी के 15 साल के बाद आमिर ने किरण को भी तलाक दे दिया। दोनों वैसे तो अलग हो गए हैं मगर अकसर आमिर और किरण को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications