आमिर खान और कार्तिक आर्यन ने शादी में ऐसे लगाए ठुमके, 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने पर किया ये काम
Aamir Khan and Kartik Aaryan Dance: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान और कार्तिक आर्यन स्टेज पर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के साथ थिरकते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan and Kartik Aaryan Dance: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। हाल ही में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ एक शादी समारोह में पहुंचे थे। ये शादी समारोह भोपाल में आयोजित किया गया था। इस शादी में राजनेता और कांग्रेस पार्टी के सदस्य सचिन पायलट भी मौजूद थे। इसके अलावा यहां पर बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। इस शादी समारोह के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में आमिर खान और कर्तिक आर्यन एक साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

आमिर खान ने शादी समारोह में किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान और कार्तिक आर्यन स्टेज पर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर खान ने फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का गाना 'आए हो मेरी जिंदगी में' भी गुनगुनाया। इसके अलावा आमिर खान और कार्तिक आर्यन ने स्टेज पर जमकर डांस भी किया।

'राजा हिंदुस्तानी' के गाने पर थिरके
इस शादी समारोह से आमिर खान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह सचिन पायलट से बात करते नजर आ रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ भोपाल में एक प्राइवेट इवेंट में शामिल हुए थे। यहीं पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी पहुंचे थे।
कार्तिक आर्यन संग तस्वीरें हो रही हैं वायरल
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर जसबीर ने आमिर खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में दोनों ही एथनिक ड्रेस में नजर आ रहे थे। सिंगर जसबीर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- दिल दा अमील, आमिर खान। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
शादी में की जमकर मस्ती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में आमिर खान सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। हल्के नीले रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पहने आमिर खान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बगल में बैठकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। शादी समारोह में आमिर खान ने कर्तिक आर्यन के साथ मिलकर काफी मस्ती भी की। आमिर खान ने शादी में मौजूद अपने फैंस के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाई।
काम से ब्रेक लेकर परिवार को दे रहे हैं समय
वहीं आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वह फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। वह अब अपना समय परिवार और बच्चों को देना चाहते हैं और उनके साथ अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं। आमिर खान के अनुसार काम के चलते वह परिवार से काफी दूर हो गए थे लेकिन अब वह सबको समय देना चाहते हैं। आपको बता दें कि आमिर खान के तीन बच्चे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी बेटी इरा खान की सगाई भी हुई थी। सगाई के फंक्शन में भी आमिर खान डांस करते नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications