आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की फाइनल रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली, 20 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही आमिर खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। आपको बता दें कि आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर होंगी। करीना और आमिर की जोड़ी ऑन स्क्रीन पहले भी हिट रही है। थ्री इडियटस में इन दोनों के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दोनों साथ में 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। ये फिल्म हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदू रूपांतरण होगी।

अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी ये फिल्म
आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीजिंग डेट में कई बार देरी हो चुकी है। पहले ये फिल्म 11 फरवरी 2022 को रिलीज होनी थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम अधूरा रह जाने के कारण इसमें देरी हुई। अब ये फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। उस दिन बैसाखी है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इस फिल्म से साउथ के एक्टर नाम चैतन्य बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

करीना ने इंस्टा पर शेयर किया पोस्टर
इस फिल्म के नए पोस्टर को करीना ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, "हमें अपना नया पोस्टर और अपनी नई रिलीज डेट #LaalSinghOnBaisakhi #Amirkhan @advaitchandan साझा करते हुए खुशी हो रही है।" आपको बता दें कि पोस्टर में आमिर खान सिख के अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबी दाढ़ी और गुलाबी पगड़ी में आमिर पूरी तरह से सिख लग रहे हैं। वहीं करीना ने गहरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है।

फिल्म में शाहरुख और सलमान करेंगे कैमियो?
आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा की स्टोरी एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान और सलमान खान कथित तौर पर लाल सिंह चड्ढा में कैमियो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications