दिल्ली में अपने कजिन की शादी में महफिल की जान बने सिद्धार्थ मल्होत्रा, अपने डांस से सभी को किया एंटरटेन
मुंबई, 20 नवंबर। वेडिंग सीजन में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा शुक्रवार को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल हुए। शादी का कार्यक्रम दिल्ली में रखा गया था। अपने कजिन की शादी में सिद्धार्थ का लुक और डांस दोनों ही छाया रहा। फंक्शन में सिद्धार्थ काले रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे। साथ ही उन्होंने सिर पर महरूम रंग की एक पगड़ी पहनी हुई थी। अपने इस लुक की फोटो सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, 'दिल्ली की शादी'

अपनी ही फिल्म के गाने पर थिरकते हुए दिखे सिद्धार्थ
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फंक्शन में बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो अलग-अलग गानों पर डांस कर रहे हैं। एक वीडियो में सिद्धार्थ अपनी ही फिल्म 'शेरशाह' के गाने 'रांझा' पर थिरक रहे हैं। ये गाना बी प्राक और जसलीन रॉयल द्वारा गाया गया था और गीत अन्विता दत्ता द्वारा थे।

गुरु रंधावा के गाने पर सिद्धार्थ ने किया डांस
दूसरे वीडियो में सिद्धार्थ 'बधाई हो' फिल्म के गाने 'मोरनी' की धुन पर डांस कर रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ के साथ गुरु रंधावा ने गाया है, जबकि संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। शादी के इस फंक्शन में सिद्धार्थ ने खूब महफिल लूटी। डांस का स्टेज हो या फिर फोटो सेशन का मंच, सभी जगह सिद्धार्थ की डिमांड देखी गई। हर कोई बस सिद्धार्थ के साथ ही फोटो क्लिक कराना चाहता था। सिद्धार्थ ने अपने भाई के ज्यादातर मेहमानों के साथ फोटो क्लिक कराई।

सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में फिल्म 'शेरशाह' में कियारा अडवाणी के साथ नजर आए थे। फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो सिद्धार्थ अभी 'मिशन मजनू' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में बिजी हैं। इसके अलावा करण जौहर ने हाल ही उनके साथ फिल्म 'योद्धा' अनाउंस की, जिसमें वह सिद्धार्थ ऐक्शन अवतार में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications