बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोने लगीं आलिया सिद्दिकी, कहा- नवाजुद्दीन से तलाक नहीं लिया होता तो....
Bigg Boss OTT 2 Aaliya Siddiqui: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रहीं बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया सिद्दीकी ने इटली के रहने वाले एक शख्स के साथ अपने प्यार भरे रिश्ते के बारे में खुलासा किया था। इसके अलावा आलिया ने एक इंटरव्यू में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेने के अलावा अपने बच्चों को लेकर भी कई बातें बताई थीं। अब वह बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान के साथ अपने बच्चों और परिवार को लेकर बात करते हुए इमोशनल हो गई थीं।
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के हालिया ओपिसोड में देखा जा सकता है कि जब आलिया सिद्दीकी अपने को-कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान के साथ अपने बच्चों को लेकर बात कर रही थीं तो वह फूट-फूट कर रोने लग जाती हैं। वह अभिषेक से कहती हैं कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आ रही है। वह अभिषेक को बताती हैं कि उनका बेटा अभी काफी छोटा है। वह कभी भी मां के बिना नहीं रहा है। आलिया बच्चों को याद कर रोने लग जाती हैं।

बेटे को याद कर रोने लगीं आलिया सिद्दीकी
एपिसोड में देखा जा सकता है कि आलिया सिद्दीकी को अकेले रोता देख अभिषेक मल्हान ने उन्हें संभालने के लिए आ जाते हैं। तब आलिया अभिषेक से कहती हैं- मेरा छोटा बेटा मेरे जैसा ही है। वह सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आ रही होगी तो वह किसी के साथ अपना दर्द नहीं बांटेगा। मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और किसी को नहीं बताती हूं।
'मेरा बेटा किसी को कुछ नहीं बोलता है'
आलिया आगे कहती हैं- मेरा बेटा किसी को कुछ नहीं बोल पाता है पर बेटी बोल देती है। फिर मेरा बेटा बीमार पड़ जाएगा। उसको बुखार हो जाएगा या कुछ और तभी उसे मेरी जरूरत होगी। इस दौरान आलिया घर के सदस्य अभिषेक से कहती हैं- अगर मेरा तलाक नहीं हो रहा होता तो मैं कभी भी बच्चों को इस तरह अकेला छोड़कर नहीं आई होती। मगर अब मैं करियर की वजह से जिंदगी के इस मोड़ पर खड़ी हूं।
'बच्चे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास हैं'
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के ग्रैंड प्रीमियर वाले दिन आलिया सिद्दीकी ने बताया था कि पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें इस शो में आने के लिए प्रेरित किया था। बिग बॉस के चलते बच्चे नवाजुद्दीन के साथ ही हैं। वह लोग जल्द ही वेकेशन के लिए पेरिस जाने वाले हैं। जानकारी के अनुसार आलिया और नवाज का तलाक जल्द ही होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications