Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'तो फिर से हिंदू बन जाओ', ए.आर. रहमान को भजन गायक अनूप जलोटा ने दी सलाह, मचा हंगामा, देखें वायरल Video

A.R. Rehman Muslim Controversy: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने हाल ही में ऐसा बयान दिया जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालिया इंटरव्‍यू में ए.आर. रहमान ने अपना दुख बयां करते हुए कहा था कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें सांप्रदायिक भेदभाव का सामना करना पड़ा और उनको कम काम मिल रहा।

संगीतकार के इस बयान के बाद कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की। वहीं अब मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने संगीतकार ए.आर. रहमान को ऐसी सलाह दी जिसने हंगामा मचा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

A R Rehman got advice from bhajan singer Anup Jalota

अनूप जलोटा वीडियो जारी कर बोले- ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे...

अपने भक्ति भरे भजनों के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजन गायक अनूप जलोटा ने संगीतकार ए.आर. रहमान को लेकर कहा, "म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पहले हिंदू थे। उसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और बहुत काम किया, बहुत नाम कमाया, लोगों के दिलों में बहुत अच्छी जगह बनाई.."

अनूप जलोटा रहमान से बोले- 'तो फिर दोबारा हिंदू बन जाएं'

अनूप जलोट ने आगे कहा "लेकिन अगर उन्हें इस बात का विश्वास है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उनको अपना संगीत देने के लिए फिल्म नहीं मिल रही है तो फिर वो दोबारा हिंदू हो जाएंगे। तो उनको ये विश्वास होना चाहिए कि हिंदू होने के बाद, धर्म परिवर्तन हो जाने के बाद, उनको फिर से फिल्में मिलनी शुरू हो जाएंगी। यही तो उनका मतलब है। तो मेरी सलाह है कि वो हिंदू हो जाएं और फिर कोशिश करें कि उनको दोबारा फिल्में मिलती हैं या नहीं।" जलोटा का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

A.R. Rehman ने इंटरव्‍यू में क्‍या-क्‍या कहा था?

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद एआर रहमान के बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या एक तमिल संगीतकार होने के नाते उन्हें बॉलीवुड में कभी भेदभाव का सामना करना पड़ा है।

इस पर जवाब देते हुए रहमान ने कहा था, 'शायद मुझे इसके बारे में कभी पता ही नहीं चला, शायद भगवान ने इसे छुपा रखा था, लेकिन मुझे इसका जरा भी एहसास नहीं हुआ। पिछले आठ सालों में शायद सत्ता परिवर्तन हुआ है और अब सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो रचनात्मक नहीं हैं। यह सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है। लेकिन यह मेरे सामने जाहिर नहीं है।' इस बयान के बाद रहमान को काफी ट्रोल किया गया था।

A.R. Rehman ने माफी मांगते हुए दी थी ये सफाई

ट्रोलिंग के बाद उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी थी और कहा, 'संगीत हमेशा से हमारी संस्कृति से जुड़ने, उसका जश्न मनाने और उसका सम्मान करने का मेरा जरिया रहा है। भारत मेरी प्रेरणा, मेरा गुरु और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादों को गलत समझा जा सकता है। लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के माध्यम से उत्थान, सम्मान और सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को ठेस पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी, और मुझे उम्मीद है कि मेरी ईमानदारी महसूस की जाएगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+