'मैंने सोचा था हम 30 साल...' तलाक के बाद एआर रहमान पूरी नहीं होगी ये इच्छा, बयां किया दिल का हाल
A R Rahman Divorce: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो का शादी के 29 साल बाद तलाक हो गया। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा है। सायरा बानो के वकील ने दावा किया कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दिक्कतें चल रही थी।
19 नवंबर, 2024 को सायरा बानो के वकील ने जानकारी दी कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। साथ ही इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में वकील वंदना शाह ने कहा कि, 'दोनों के रिश्ते में लंबे समय से दिक्कतें चल रही थीं। दोनों ने कई साल बाद बहुत मुश्किल से अलग होने का फैसला किया है।'

सायरा बानो से तलाक के बाद अब एआर रहमान ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी हिल सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों, इस नाजुक दौर से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'
एआर रहमान और उनकी पत्नी ने फिलहाल फैंस से प्राइवेसी देने की अपील की है। बता दें कि, कपल के तीन बच्चे हैं। रहमान की बेटी रहीमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मुझे बहुत खुशी होगी अगर इस मामले को पूरी रिस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ ट्रीट किया जाए, बात को समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
कहा जा रहा है कि एआर रहमान और सायरा बानो ने काफी सोच समझकर तलाक का फैसला लिया। वह काफी समय से इस पर विचार कर रहे थे, क्योंकि रिश्ते में कुछ ठी होने की बजाय चीजें और खराब होती जा रही थीं। ऐसे में कपल के लिए इस रिश्ते को संभालना और ज्यादा मुश्किल हो गया। इसलिए कपल ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया। आपको बता दें कि, एआर रहमान और सायरा बानो की साल 1995 में शादी हुई थी, और दोनों की ये अरेंज मैरिज थी।
ये भी पढ़ें: AR Rahman की टूटी 29 साल की शादी, पत्नी सायरा ने किया तलाक का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह












Click it and Unblock the Notifications