AR Rahman की टूटी 29 साल की शादी, पत्नी सायरा ने किया तलाक का ऐलान, सामने आई बड़ी वजह
A R Rahman Divorce: मशहूर संगीतकार और सिंगर एआर रहमान का तलाक होने जा रहा है। सिंगर की पत्नी सायर बानो ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है। मंगलवार रात, उन्होंने प्रेस को एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि वह अपने पति से अलग हो रही हैं। यह जोड़ा 29 सालों से शादीशुदा था।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सायरा के वकील ने बयान में कहा, "कई सालों की शादी के बाद, सायर बानो ने अपने पति ए.आर. रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह निर्णय उनके रिश्ते में समय से चल रहे तनाव के बाद लिया गया है। एक-दूसरे के प्रति गहरी मोहब्बत होने के बावजूद, इस जोड़े ने महसूस किया कि उनके बीच जो तनाव और मुश्किलें हैं, वे अब बहुत बढ़ चुकी हैं, जिसे दोनों अब ठीक करने में सक्षम नहीं हैं।"

सायरा के वकील ने आगे कहा, "सायर ने यह निर्णय बहुत मुश्किल से लिया है। वे सार्वजनिक रूप से निवेदन करती हैं कि इस कठिन समय में उनके लिए समझ और प्राइवेसी दी जाए, क्योंकि वह फिलहाल इससे बाहर आने की कोशिश कर रही हैं।" हालांकि तलाक को लेकर अब तक एआर रहमान का कोई बयान सामने नहीं आया।
बता दें कि, ए आर रहमान और सायर की शादी 1995 में हुई थी। यह शादी एक अरेंज मैरिज थी। सिमी ग्रेवाल के चैट शो में रहमान ने बताया था कि उनकी माँ ने उनकी शादी सायर से तय की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पास खुद शादी के लिए समय नहीं था, इसीलिए उन्होंने अरेंज्ड मैरिज को स्वीकार किया।












Click it and Unblock the Notifications