ऋतिक रोशन के साथ जबरदस्ती सेल्फी ले रहा था एक लड़का, गुस्से से भड़के एक्टर और चिल्लाकर कही ये बात

ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन को अपने फैंस पर भड़कते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई, 10 सितंबरः बॉलीवुड के स्मार्टेस्ट हीरो में से एक ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल एक्स वाइफ सुजैन खान को तलाक देने के बाद अब ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजादा के साथ घूमते नजर आते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मुंबई के कई रेस्तरां से लेकर बड़े इवेंट्स तक में हाथों में हाथ डाले पहुंचते हैं। पैपराजी भी दोनों की तस्वीरें लेने के लिए होड़ मचा देते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन को अपने फैंस पर भड़कते हुए देखा जा सकता है।

फैन ने जबरन ली ऋतिक के साथ सेल्फी

फैन ने जबरन ली ऋतिक के साथ सेल्फी

खबर है कि ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ जुहू स्थित एक थिएटर में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' देखने के लिए पहुंचे थे। जब ऋतिक अपने बेटों के साथ फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर आ रहे थे तो फैंस उन्हें देखकर हूटिंग करने लगे। अपनी कार में बैठते वक्त एक फैन जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था जिससे वह काफी गुस्सा हो गए।

ऋतिक का वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन अपनी गाड़ी के बाहर खड़े हैं। वह पहले अपने बेटों को कार में बैठाने के लिए बाहर खड़े रहते हैं। तभी एक यंग फैन ऋतिक की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए जबरदस्ती उनके साथ सेल्फी लेने लगता है। ऋतिक को अपने फैन की इस हरकत पर बहुत गुस्सा आ जाता है। उनके सुरक्षाकर्मी उस फैन को खींच कर पीछे करते हैं। फिर ऋतिक भी उस युवक पर भड़क जाते हैं।

ऋतिक ने कहा- क्या कर रहा है तू

ऋतिक ने कहा- क्या कर रहा है तू

पहले ऋतिक रोशन का सिक्योरिटी गार्ड उस फैन को गुस्से में बहुत डांटता है। फिर ऋतिक कार में बैठने से पहले उस फैन से कहते हैं- क्या कर रहा है तू? क्या कर रहा है? इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन के सपोर्ट में लोग कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं एक्टर्स के फैंस से अपील की जा रही है कि किसी की प्राइवेसी का सम्मान जरूर करें। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- एक शख्स की निजता का ध्यान रखें। खासतौर पर जब वह अपने बच्चों के साथ हो।

ऋतिक रोशन का किया जा रहा है सपोर्ट

ऋतिक रोशन का किया जा रहा है सपोर्ट

इस वीडियो पर एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हर तरफ से बॉलीवुड का बायकॉट किया जा रहाहै फिर भी लोग एक्टर्स के साथ सेल्फी लेने के लिए कितने उत्साहित नजर आते हैं। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फैन का व्यवहार गलत था। एक सेलिब्रिटी होने का यही दुख है। प्राइवेसी बिल्कुल जीरो। एक यूजर ने लिखा है- लड़के ने बिल्कुल गलत काम किया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक

इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 30 सतंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'कृष 4' को लेकर भी ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन के बीच चर्चाएं गर्म हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+