महाराष्ट्र में भी 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री कराने की मांग, भाजपा के 92 विधायकों ने उठाया ये बड़ा कदम

मुंबई, 16 मार्च । देश के कई राज्‍यों में कश्‍मीरों पंडितों के नरसंहार और उनके पलायन पर बनी द कश्‍मीर फाइल्‍स टैक्‍स फ्री कर दी गई है । वहीं अब महाराष्‍ट्र में भाजपा के विधायकों ने प्रदेश में इस फिल्‍म को मनोरंजन कर मुक्‍त करने की मांग की ही है इसके लिए उन्‍होंने बड़ा कदम उठाया है।

द कश्‍मीर फाइल्‍स

भाजपा के 92 विधायकों ने सीएम ठाकरे को ज्ञापन सौंपा

महाराष्ट्र सरकार की विपक्षी भाजपा के 92 विधायकों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए मनोरंजन कर में छूट की मांग करते हुए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ज्ञापन भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानमंडल लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा।

फिल्म देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावनाओं को व्यक्त करती है
बीजेपी ने अपने बयान में कहा गया है कि जिहादियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचारों को दर्शाने वाली इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा है। भाजपा ने कहा कि फिल्म देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावनाओं को व्यक्त करती है और इसलिए इसे राज्य में कर मुक्त किया जाना चाहिए।

असम सरकार ने फिल्‍म देखने के लिए दी आधे दिन की छुट्टी
अभी तक ये फिल्‍म भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित कुछ अन्य राज्यों ने भी फिल्म को मनोरंजन कर से छूट दिया गया है। पीएम मोदी ने भजापा सांसदों को इस फिल्‍म को देखने की सलाह दी है। वहीं बुधवार को असम सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियेां को ये फिल्‍म देखने के लिए आधे दिन की छुट्टी दी है।

राजस्‍थान में भी की गई मांग
बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राजस्थान सरकार से 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स-फ्री करने का आग्रह किया था। वंसुधरा राजे ने एक ट्वीट में कहा कि जम्मू-कश्मीर की पिछली स्थितियों और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि इस फिल्म को राजस्थान में भी टैक्स फ्री किया जाए।

द कश्‍मीर फाइल्‍स की कहानी
विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, यह फिल्म पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय के लोगों की व्यवस्थित हत्याओं के बाद कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को सच्‍ची घटना को दर्शाती है । इस फिल्‍म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्‍य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+