National Film Awards: पुरानी साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट, जानें क्यों चुना शादी का जोड़ा
69th National Film Awards Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर कोई इस समय आलिया भटट् के बारे में ही चर्चा कर रहा है। आपको बता दे कि आज आलिया भट्ट को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है।
आलिया भट्ट ने चुना खास आउटफिट
आलिया भट्ट इस नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में पहुंची हैं। इस दौरान का उनके लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों को उनका पारंपरिक भारतीय लुक काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए स्पेशल आउटफिट को ही चुना है। दरअसल आलिया अपनी शादी का जोड़ा पहनकर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं।

नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट ने पहना शादी का जोड़ा
आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ वाइट कलर की साड़ी कैरी की है। ये वही साड़ी है जो उन्होंने अपनी शादी में पहनी थी। इस स्पेशल साड़ी को फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट ने अपने इस लुक को चोकर नेकलेस और स्टड ईयररिंग के साथ कंप्लीट किया है। उन्होंने लाल बिंदी लगाई थी, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।
आलिया भट्ट का लुक हुआ वायरल
वहीं आलिया भट्ट ने अपने बालों का बन बनाकर उसमें सफेद गुलाब भी लगाए हैं जिससे उनका लुक निखरकर आ रहा है। आलिया इस खास लुक में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं। इस इवेंट में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंची हैं। रणबीर कपूर इस इवेंट में ब्लैक कलर के आउट फिट में नजर आए। ब्लैक शेड्स में वो बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
आपको बता दें कि आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 5 मुख्य कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। फिल्म को फैंस ने भी काफी प्यार दिया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ साथ शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, अजय देवगन, जिम सरभ जैसे स्टार्स नजर आए थे। जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस कृति सेनन को भी फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है।












Click it and Unblock the Notifications