Filmfare Awards: राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर, तो आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखें पूरी लिस्ट
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

Filmfare Awards 2023: 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में तमाम बड़े सितारों को सम्मानित किया गया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की इस साल मेजबानी सलमान खान ने की और मंच पर उनके साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल की जुगलबंदी ने अवॉर्ड में चार चांद लगाए।
फिल्मफेयर अवॉर्ड में सितारों की महफिल
सितारों से भरी इस रात की शुरूआत आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जाह्नवी कपूर, नोरा फतेही जैसे कई बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते हुए की। साथ ही कई सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों के आधार पर सेलेब्स को अवॉर्ड दिए गए।
राजकुमार राव को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
बता दें कि, इस बार राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस और गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म घोषित किया गया। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी यहा पीछे नहीं रही आइए एक बार पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।
ये है पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर- राजकुमार राव
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स फीमेल- भूमि पेडनेकर, तब्बू
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई हो)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- संजय मिश्रा
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर, जुग जुग जियो.
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा, बधाई दो के लिए.
बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ, गंगूबाई काठियावाड़ी.
बेस्ट स्क्रीनप्ले- अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी, बधाई दो.
बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी, बधाई दो.
बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम, झुंड.
बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा, अनेक.
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल, वध.
बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य, ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव सॉन्ग केसरिया.
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल- अरिजीत सिंह, ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ, जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी.
बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश.
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी.
बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, विक्रम वेधा.












Click it and Unblock the Notifications