62 साल की अनीता राज ने जिम में किया ऐसा कमाल, दीपिका-कैटरीना भी होंगी हैरान, सबकी फटी रह गई आंखें
Anita Raj: टीवी का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप 5 में शामिल है। इसमें चौथी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। मौजूदा ट्रैक में अरमान और अभीरा की शादी होने जा रही है। लेकिन सीरियल में कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रहीं अनीता राज सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं।
अनीता राज का वीडियो हो रहा है वायरल
अनीता राज रील लाइफ में तो एक स्ट्रिक्ट मां और सास का किरदार निभा रही हैं लेकिन रियल लाइफ में वह कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ रही हैं। उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

62 की उम्र में अनीता राज ने किया ऐसा कमाल
एक्ट्रेस अनीता राज 62 साल की हैं लेकिन उनका वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। साल 1981 में फिल्म 'प्रेम गीत' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने 1996 तक लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इसके बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया था और फिर 2007 में उन्होंने फिर से ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी की।
फिल्मों से लेकर टीवी तक में अनीता राज ने किया काम
'थोड़ा लाइफ थोड़ा मैजिक' से लेकर साल 2023 में आई 'लफ्जों में प्यार' फिल्म में वह नजर आई थीं। साल 2019 में उन्होंने 4 फिल्में की थीं। मगर अपने फिल्मी करियर के बीच टीवी पर भी वह लगातार नजर आती रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
अनीता राज ने जिम में उठाया 100 किलो वजन
अनीता राज एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। हालांकि इंस्टाग्राम पर उनके ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है। मगर वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में काफी मेहनत करती नजर आती हैं। वह जिम से ऐसे-ऐसे वीडियोज पोस्ट करती हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती है।
अनीता राज का डेडलिफ्ट हुआ वायरल
लेटेस्ट वीडियो में अनीता राज डेडलिफ्ट करती दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह 100 किलो से ज्यादा का वेट उठाती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखकर आम लोगों से लेकर एक्ट्रेस के को-स्टार्स और सेलेब्स दोस्त भी चौंक गए हैं। अनीता राज की ये वीडियो देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications