60 सेकंड की 'रामायण' की क्लिप ने 3 घंटे की 'आदिपुरुष' को पछाड़ा, मोबाइल वर्जन हुआ वायरल
Adipurush Controversy: प्रभास और कृति सेनन की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' पर हो रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की जमकर आलोचना कर रहे हैं। कई थिएटर्स में नाराज दर्शक हंगामा मचा रहे हैं। लोग फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। आदिपुरुष के इस विवाद ने लोगों के बीच एक बार फिर से सामानंद सागर की रामायण को चर्चा का विषय बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर धारावाहिक रामायण की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण को साल 1987 में पहली बार टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। उस दौर में ये धार्मिक धारावाहिक लोगों के दिलों में बस गया था। लोग इस सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल को ईश्वर समझने लगे थे। वहीं माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की लोग पूजा करने लगे थे।

रामायण की क्लिप हो रही है वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर रामायण की एक शॉर्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग आदिपुरुष से कहीं ज्यादा बेहतर बता रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने मूवी के रिलीज से पहले इसे लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज क्रिएट किया था। ऐसे में दर्शकों को लगा था कि नए अंदाज में राम कथा देखने को मिलेगी लेकिन जब फिल्म सामने आई तो लोग इस नई कहानी को देखकर हैरान हो गए।
साल 1987 में रामायण का था बोलबाला
लोगों को आदिपुरुष से ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। ऐसे में दर्श इस फिल्म को पचा नहीं पा रहे हैं। दर्शकों के अनुसार इस फिल्म का स्क्रीनप्ले, डायलॉग्स और वीएफएक्स बहुत ही बुरा है, जिसे पचाया नहीं जा सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण की 60 सेकंड की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसे लोग 3 घंटे की आदिपुरुष से कहीं ज्यादा बेहतरीन बता रहे हैं। आपको बता दें कि रामानंद सागर साल 1987 में धार्मिक टीवी सीरीज रामायण लेकर आए थे। इस धारावाहिक में अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम और दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications