बॉलीवुड के इन 6 गानों को बनाने में खर्च हुए करोड़ों रुपए, 'ऊ अंटवा' से 'मलंग' तक ने ढाया कहर

फिल्म के प्रोड्यूसर्स अब फिल्मों के गाने के लिए कुछ मिनटों का आइटम नंबर करने वाली हीरोइनों को भी करोड़ों रुपए देने के लिए तैयार रहते हैं।

मुंबई, 24 मईः आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़े बजट की फिल्में बनाना आम बात हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर अच्छी स्टार कास्ट वाली फिल्म पर 100 से 150 करोड़ रूपए ऐसे ही लगा देते हैं लेकिन अब तो फिल्मों के प्रोड्यूसर मूवी के गानों पर भी बड़ा बजट इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं। दरअसल उन्हें मालूम है कि फिल्म के गाने हिट हो जाने के बाद उन्हें एक अच्छी मोटी रकम कमा कर देने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स अब फिल्मों के गाने के लिए कुछ मिनटों का आइटम नंबर करने वाली हीरोइनों को भी करोड़ों रुपए देने के लिए तैयार रहते हैं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन गानों के बारे में जिनको बनाने में करोड़ों रुपए की लागत आई है।

गाना- पार्टी ऑल नाइट, फिल्म- बॉस

गाना- पार्टी ऑल नाइट, फिल्म- बॉस

बॉलीवुड के स्टंट स्पेशल हीरो अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉस का गाना पार्टी ऑल नाइट आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। क्लबों में लोग इस गाने के बजने पर तुरंत थिरकना शुरू कर देते हैं. पार्टियों में ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। म्यूजिक और पार्टी प्रेमी लोग इस गाने को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में यह गाना बहुत ज्यादा महंगा माना जाता ह. दरअसल इस गाने को बनाने में लगभग 6 करोड़ की लागत आई थी. इस गाने को शूट करने के लिए 600 से ज्यादा फॉरेन मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया था जिनकी फीस भी बहुत हाई थी।

गाना- मलंग, फिल्म-धूम-3

गाना- मलंग, फिल्म-धूम-3

फिल्म 'धूम-3' का गाना मलंग बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे महंगे गानों में से एक माना जाता है। यह फिल्म भी काफी बिग बजट की मूवी थी। इस गाने में आमिर खान और कैटरीना कैफ ने अपने डांस से हर किसी को हैरत में डाल दिया था। इस गाने को बनाने में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी। इस गाने में कई तरह की ऐसी खास चीजों का इस्तेमाल किया गया था जिनकी कीमत बाजार में बहुत ही ज्यादा है। साथ ही इस गाने में काफी प्रोफेशनल विदेशी डांसर्स का इस्तेमाल किया गया था जिनकी फीस बहुत ज्यादा थी।

गाना- सुंदरिये, फिल्म- 2.0

गाना- सुंदरिये, फिल्म- 2.0

फिल्म 2.0 का सुंदरिये सॉन्ग भी अपने टाइम पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। इस गाने में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए थे। इस गाने को शूट करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपए लगाए गए थे, जो कि इस गाने को इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा गाना बना देता है।

गाना- ऊ अंटवा, फिल्म- पुष्पा

गाना- ऊ अंटवा, फिल्म- पुष्पा

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' का सबसे लोकप्रिय गाना ऊ अंटवा करीब 5 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस गाने में अल्लू अर्जुन और सामंथा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं गाने में सामंथा का हॉट लुक भी खूब जंच रहा था। सामंथा के इस आइटम नंबर ने सभी दर्शकों को स्क्रीन पर चिपकाए रखने के लिए मजबूर कर दिया था।

गाना- छम्मक छल्लो, फिल्म- रा वन

गाना- छम्मक छल्लो, फिल्म- रा वन

फिल्म रा वन का गाना छम्मक छल्लो भी उस टाइम पर काफी ज्यादा फेमस हुआ था। आपको बता दें कि इस गाने को बनाने में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत आई थी। इस गाने में काफी ज्यादा वीएफएक्स का इ्सतेमाल किया गया था जो कि काफी मॉर्डन था। इसके पीछे प्रोड्यूसर ने काफी पैसा खर्च किया था।

गाना- राम चाहे लीला, फिल्म- गलियों की रासलीली-रामलीला

गाना- राम चाहे लीला, फिल्म- गलियों की रासलीली-रामलीला

फिल्म गलियों की रासलीली-रामलीला के सॉन्ग राम चाहे लीला में प्रियंका चोपड़ा को हॉट लुक में देखा गया था। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा की अदाएं देखकर हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना हो गया था। आपको बता दें कि इस गाने को शूट करने में कुल 6 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+