भारत की टॉप 5 सबसे महंगी महिला मॉडल्स, कमाई खूब दौलत, ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए लेती हैं कितनी फीस?
5 Most Expensive Female Models Of India: आज के समय में ग्लैमर वर्ल्ड ने अपनी एक अलग ही दुनिया बना ली है। रैंप वॉक करने वाले मॉडल्स खुद को बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स से भी ऊपर रखते हैं। आज के समय में एक मॉडल अपने आप में एक ब्रांड है और पूरे फैशन इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करता है। इन मॉडल्स की सैलरी भी लाखों-करोड़ों में होती है।
आज के समय में भारत की कई महिला मॉडल्स ने दुनिया भर के फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। रैंपवॉक में महारत हासिल करने से लेकर, क्रिएटिव फोटोग्राफी, एजेंसियों को ढूंढना, पोर्टफोलियो बनाना, मेकअप, हेयर स्टाइल और सहायक उपकरण में महारत हासिल करने के बाद मॉडलिंग करना कोई आसान काम नहीं है। आइए आपको बताते दें भारत की टॉप 5 सबसे महंगी महिला मॉडल के बारे में जिन्होंने भारतीय फैशन इंडस्ट्री का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है।

रिकी चटर्जी
देश की महंगी मॉडलों में से एक, रिकी चटर्जी नियमित रूप से बड़े बड़े फैशन शोज में नजर आती हैं। रिकी चटर्जी ने पश्चिम बंगाल से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और आज वह दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह अब तक तरूण ताहिलियानी, सब्यसाची मुखर्जी, अनामिका खन्ना और वेंडेल रॉड्रिक्स जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। वह एक शो के लिए 30 लाख रुपए की फीस लेती हैं।
नोयोनिका चटर्जी
नोयोनिका चटर्जी एक दशक से अधिक समय से रैंप की रानी बनी हुई हैं। वह गोरी त्वचा वाली मॉडलों की रूढ़ि को तोड़ने वाली पहली मॉडलों में से एक थीं। आज तक उनका डार्क कॉम्प्लेक्शन ही उनकी सबसे बड़ी संपत्ति है। वह न सिर्फ रैंप वॉक करती हैं बल्कि नई मॉडल्स को ट्रेनिंग भी देती हैं और शो कोरियोग्राफ भी करती हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड का काफी फेमस चेहरा है। नोयोनिका एक शो के लिए करीब 20 लाख रुपए की फीस लेती हैं।
अर्चना अखिल कुमार
बंगलुरु की रहने वाली अर्चना अखिल कुमार फैशन वीक सर्किट में एक जाना माना चेहरा हैं। वह एक पूर्व राज्य स्तरीय बास्केटबॉल और हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। हालांकि मॉडलिंग करना उनके लिए एक जुनून है। उनकी साल 2018 में न्यूयॉर्क स्थित मिगुएल कार्लोस से सगाई हुई थी। अर्चना ने बीस साल की उम्र में मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। अर्चना अखिल कुमार एक शो के लिए करीब 15 लाख रुपए की फीस लेती हैं।
नीना मैनुअल
नीना मैनुअल सांवली मॉडलों को एक अलग प्रेरणा देती हैं। अपने शानदार लुक और क्षमता के कारण वह आज देश की सबसे मशहूर मॉडलों में से एक हैं। नीना देश-विदेश के कई फैशन शोज में हिस्सा लेती रहती हैं और कई फेमस डिजाइनों के लिए शोज कर चुकी हैं। नीना अपने एक शो के लिए करीब 15 लाख रुपए की फीस लेती हैं।
उज्ज्वला राऊत
उज्ज्वला राऊत देश की सबसे सफल महिला मॉडल में से एक हैं। उन्होंने अब तक रॉबर्टो कैवल्ली, डोल्से और गब्बाना, गुच्ची, वैलेंटिनो, ऑस्कर डे ला रेंटा और विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक किया है। उज्ज्वला कई इंटरनेशनल फैशन शोज में भी नजर आती हैं। उन्हें एक शो के लिए करीब 10 लाख रपए की फीस दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications