ये हैं बॉलीवुड के 5 ऐसे स्टार्स जिनके पास है खुद का प्राइवेट जेट, कीमत जान कहीं शॉक न लग जाए
5 Bollywood Stars Have Private Jets: बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स हैं जो सिर्फ अपनी प्राइवेट जेट से ही सफर करते हैं। कई बार लग्जरी लाइफ जीने वाले ये सितारे बिना किसी को खबर लगे चुपचाप विदेश की सैर पर निकल जाते हैं और ऐसा इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि इनके पास अपना खुद का विमान होता है।
ये स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास अपने खुद के प्राइवेट जेट हैं और वह कभी भी चुपचाप इनमें सवार होकर विदेश निकल जाते हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज के लिए पॉपुलर हैं बल्कि वह इंडस्ट्री के अमीर एक्टरों में से भी एक है। उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। हालांकि अमिताभ बच्चन को शो ऑफ करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह बहुत ही सिंपल जीवन जीते हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के पास अपना एक प्राइवेट जेट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महानायक के इस जेट की कीमत 260 करोड़ रुपए के आसपास है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री में बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और वह अमीर एक्टरों की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। शाहरुख खान के पास 7300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मौजूद है। शाहरुख के फैंस भारत से लेकर विदेश तक में मौजूद हैं। आपको बता दें कि किंग खान लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। शाहरुख खान के पास भी अपना प्राइवेट जेट है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
अजय देवगन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अजय देवगन एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। खबर है कि अजय देवन के पास अपना प्राइवेट जेट मौजूद है। हॉकर 800 के 6 सीटर वाले इस खास जेट की कीमत करीब 84 करोड़ रुपये है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने बिंदास व्यवहार के लिए काफी फेमस हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने जाते हैं। उनके पास भी अपना प्राइवेट जेट है। हालांकि अक्षय कुमार ने कई बार इस बात से इनकार किया है।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी डांसिंग के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस पिछले तीन दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं और उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। अपने बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के पास अपना खुद का एक प्राइवेट जेट मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications