'मेरे बॉडीगार्ड ने...', 26 साल की इस एक्ट्रेस के साथ हुई थी शर्मनाक घटना, छलका दर्द

Avika Gor: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अविका गौर के एक इंटरव्यू ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक बुरे अनुभव का खुलासा किया है। आपको बता दें कि अविका गौर टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्हें साल 2008 में आए शो 'बालिका वधु' से खास पहचान मिली थी।

'बालिका वधु' सीरियल में अविका गौर ने किया था काम
अविका गौर ने काफी छोटी उम्र में ही 'बालिका वधु' सीरियल में काम करना शुरू कर दिया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक बुरे अनुभव के बारे में लोगों को बताया है।

avika gor

अविका ने किया बैड टच का सामना
अविका गौर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी इश्क' के प्रमोशन के बीच एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लकेर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का एक वीडियो शेयर किया है।

'ऐसे व्यक्ति ने छुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी'
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- अविका गौर को किसी ऐसे व्यक्ति ने छुआ जिसकी उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। ये कितना निराशाजनक है जब जो लोग हमारी रक्षा के लिए बने हैं वो ही हमारे सबसे बुरे सपने बन जाते हैं।

अविका के बॉडीगार्ड ने की थी गंदी हरकत
वीडियो की शुरुआत में अविका गौर कहती हैं- मुझे याद है किसी ने मुझे पीछे से छुआ था। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मेरे पीछे सिर्फ बॉडीगार्ड था। टीवी एक्ट्रेस ने आगे कहा- मुझे याद है जब मैं स्टेज पर जा रही थी तो पीछे से किसी ने मुझे छूने की कोशिश की थी।जैसे ही मैं पीछे मुड़ी, मुझे याद आया कि मैंने केवल बॉडीगार्ड को देखा था और वहां कोई नहीं था। मुझे याद है कि दूसरी बार ऐसा होने वाला था और मैंने उसे रोक दिया था। दूसरी बार में भी वही बॉडीगार्ड था जिसे मैंने पहले देखा था।

'ऐसी हरकत का सामने वाले पर बुरा असर होता है'
अविका गौर ने कहा- मैं डर गई थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैंने उनसे थोड़ी बहस की। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि इतना कहने के बाद अविका मायूस चेहरे के साथ कान पकड़ती हुई नजर आईं। उन्होंने आगे कहा- तो मैं क्या करूं। इसके बाद मैंने इसे उसे दिया। उन्हें पता ही नहीं है कि वो जो कर रहे हैं वो सामने वाले पर क्या असर कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+