24 साल की ये लड़की कर रही ऐसा काम, महीने में कमा रही 30 लाख रुपए और.....
Anjali Arora Income: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने 'काचा बादाम' गाने पर ऐसा बोल्ड डांस किया था कि वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। रील वीडियो बनाकर फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पॉपुलर रिएलिटी शो लॉकअप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
अंजलि अरोड़ा ने खरीदा करोड़ों का घर
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड डांस वीडियोज से लोगों के बीच काफी फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल 24 साल की अंजलि अरोड़ा ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाकर कर रही कमाई
आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर पैसा कमाना शुरू किया था। लेकिन जब कोरोना काल में रातोंरात ये ऐप बंद हुआ तो उनको लगा कि जैसे उनका करियर भी खत्म हो गया है। वहीं अंजलि अरोड़ा अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जमकर कमाई कर रही हैं।
बॉयफ्रेंड को दी 2 लाख रुपए की राडो वॉच
हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड को उनके जन्मदिन पर 2 लाख रुपए की राडो वॉच गिफ्ट की है। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी कमाई को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 24 साल की उम्र में अंजलि अरोड़ा किस तरह से करोड़ों की कमाई कर रही हैं।
21 साल की उम्र में शुरू किया पैसे कमाना
अंजलि अरोड़ा ने टेड टॉक्स में अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया है। अपनी कहानी बताते हुए वह इमोशनल हो गई थीं। अंजलि ने कहा कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही पैसे कमाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। अंजलि ने बताया कि वह पढ़ाई में ऐवरेज स्टूडेंट थीं लेकिन उनकी रूचि पॉलिटिक्स में थी।
अंजलि अरोड़ा के बोल्ड डांस वीडियोज
अंजलि अरोड़ा ने पहले टॉकटॉक पर वीडियोज बनाए और बादमें इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर पोस्ट करने लगीं। उनके ये डांस वीडियोज देखते देखते वायरल हो गए। 1 लाख की फॉलोअर्स की संख्या एकदम से 8 मिलियन पहुंच गई। अंजलि ने एकता कपूर के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में भी हिस्सा लिया था जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी फीस मिली थी।
महीने में कमाती हैं 30 लाख रुपए
लॉकअप में हिस्सा लेने से पहले वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं लेकिन उनके परिवार को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था। अंजलि एक एमएमएस को लेकर भी काफी चर्चा में आई थीं। फिलहाल अंजलि सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट की मदद से महीने में 30 लाख रुपए से अधिक की कमाई कर रही हैं। एक समय था जब अंजलि 300 रुपए की कमाई करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications