21 साल के बॉलीवुड एक्टर की ऐसे हुई मौत, अमिताभ बच्चन के साथ किया था काम, प्लास्टिक के तार से बंधी थी बॉडी

Priyanshu Death: बॉलीवुड फिल्म 'झुंड' से पहचान बनाने वाले युवा अभिनेता प्रियांशु उर्फ बाबू रवि सिंह छेत्री की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 21 साल की उम्र में उनकी निर्दयता से हत्या कर दी गई है।

करीबी दोस्त ने की प्रियांशु की हत्या
पुलिस के अनुसार प्रियांशु की हत्या उनके ही एक करीबी दोस्त ने की, जिसने पहले उन्हें तार से बांधा, फिर गला रेतकर और पत्थर से चेहरा कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

priyanshu

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'झुंड' में नजर आए थे प्रियांशु

जानकारी के अनुसार प्रियांशु ने साल 2022 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'झुंड' में काम किया था और अपनी सादगी भरी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह उनका जीवन एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया।

शराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मनी

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके की है। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु अपने दोस्त ध्रुव लाल बहादुर साहू (20) के साथ बीती रात शराब पीने गया था। दोनों पहले से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं।

-पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रियांशु और उनके दोस्त देर रात एक खाली पड़े घर में शराब पीने पहुंचे थे। नशे के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ध्रुव ने गुस्से में पहले प्रियांशु को धमकाया, फिर कुछ देर बाद जब वह सोया, तो अचानक उठकर उसे प्लास्टिक के तार से बांध दिया और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया।

-इसके बाद ध्रुव ने प्रियांशु का चेहरा पत्थर से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब घर से चीखने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्लास्टिक के तारों से बंधी हुई थी बॉडी

-मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रियांशु को अर्धनग्न हालत में, प्लास्टिक के तारों से बंधा हुआ पाया था। उसे तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

-वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी ध्रुव साहू को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में ये मामला आपसी रंजिश और शराब के नशे में हुए विवाद का बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अब ये जानने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी।

21 साल की उम्र में प्रियांशु ने दुनिया को कहा अलविदा

प्रियांशु छेत्री के निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस और फिल्म झुंड के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सिर्फ 21 साल की उम्र में इस तरह का क्रूर अंत ये सवाल छोड़ जाता है कि आखिर क्या वजह रही जिसने एक दोस्त को इतना निर्दयी बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+