Koi Mil Gaya: आखिर कौन था कोई मिल गया का 'जादू'? करोड़ों में बना था कॉस्ट्यूम, ऋतिक रोशन ने बताई कहानी

20 Years Of Koi Mil Gaya: मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' को पूरे 20 साल हो चुके है। इस फिल्म में उनके बेटे ऋतिक रोशन और मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुख्य किरदार निभाया था। उस वक्त इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

कौन था कोई मिल गया का जादू?
फिल्म कोई मिल गया में सबसे ज्यादा जो दिलचस्प किरदार था वो है एलियन जादू। जिसे बच्चों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में आज भी बहुत से लोगों को नहीं मालूम की आखिर इस जादू के पीछे किसका चेहरा था। चलिए आज आपको बताते हैं कि इस किरदार को किस एक्टर ने निभाया था।

Hrithik Roshan

कॉस्ट्यूम तैयार करने में लगा एक साल
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर इंद्रवदन पुरोहित ने कोई मिल गया में जादू का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनका कद कुल 3 फुट था इसलिए उन्हें इस फिल्म में जादू के लिए कास्ट किया गया था। उनके इस कॉस्टयूम को तैयार करने में लगभग एक साल लगा था। अब ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुद ऋतिक रोशन ने बताया कि इसका कॉस्टयूम कैसे तैयार किया गया था।

शूटिंग करने में लग जाते थे घंटों
ऋतिक रोशन ने कहा कि, जादू का किरदार मेरे पिता का आइडिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया आर्टिस्ट जेम्स और लारा ने इसे तैयार किया। वह क्लियर थे कि जादू का कॉस्ट्यूम ऐसा होना चाहिए जिसे लोग एक बार में देखना पसंद करें। इसे रिमोट से ऑपरेट किया जाता था ऐसे में फिल्म की शूटिंग के वक्त एक सीन के लिए भी कई घंटों लग जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस कॉस्ट्यूम की कीमत लगभग एक करोड़ थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+