इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे '12वीं फेल' के 'IPS मनोज शर्मा' विक्रांत मैसी, कहा- उसे पाने के लिए तो मैं...
12th Pass Vikrant Massey: विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था बल्कि लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने में भी कामयाबी हासिल की है। फिल्म '12वीं फेल' के लीड हीरो विक्रांत मैसी ने इस मूवी से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। लोगों को उनकी दमदार एक्टिंग खूब पसंद आई है।
विक्रांत मैसी ने खोला बड़ा राज
फिल्म '12वीं फेल' के IPS मनोज शर्मा यानी विक्रांत मैसी को लेकर गर चर्चाएं होती रहती हैं। इसी बीच विक्रांत ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी बात लोगों को बताई है। विक्रांत ने अपने बचपन के प्यार का खुलासा किया है।

'मेरे बचपन का प्यार करीना कपूर खान थीं'
विक्रांत मैसी ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके बचपन का प्यार करीना कपूर खान थीं। वह करीना कपूर के प्यार में पगाल थे और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे। उन्होंने करीना कपूर के मैसेज को लेकर भी खुलकर बात की है।
'करीना कपूर ने मेरी फिल्म देखी थी'
विक्रांत मैसी ने इंटरव्यू में कहा है- मैं करीना कपूर खान से बहुत प्यार करता हूं। वह काफी उदार महिला है। उन्होंने समय निकालकर मेरी फिल्म '12वीं फेल' देखी है। एक्टर ने आगे कहा- करीना कपूर काफी बिजी रहती हैं, ऐसे में उनके लिए सारी फिल्में देखना संभव नहीं, लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म '12वीं फेल' देखी है और मेरी एक्टिंग की तारीफ भी की है। ये मेरे लिए बड़ी बात थी।
'मैं करीना कपूर के लिए कुछ भी कर सकता था'
विक्रांत मैसी ने आगे कहा- मैं बचपन से ही करीना कपूर को पसंद करता था। वह मुझे बहुत अच्छी लगती हैं। मैं उनके प्यार में कुछ भी कर सकता था। आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने फिल्म '12वीं फेल देखी थी' और इंस्टाग्राम पर मूवी की जमकर तारीफ की थी।
'12वीं फेल' के लिए करीना कपूर ने लिखी थी ऐसी बात
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था- '12वीं फेल' क्या फिल्म है। विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और पूरी कास्ट एंड क्रू आप लोग लेजेंड हो। वहीं अपनी लेडी लव करीना कपूर को जवाब देते हुए विक्रांत मैसी ने लिखा था- बस अब मैं रिटायर हो सकता हूं। आपका बहुत बहुत शुक्रिया मैम। आपको अंदाजा नहीं है कि आपका कमेंट मेरे लिए क्या मायने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications