12th Fail के लिए IPS मनोज शर्मा ने ली थी कितनी फीस? अब किया बड़ा खुलासा, कहा-'मुझे इससे फायदा...'

Manoj Kumar Sharma 12th Fail: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के करियर में फिल्म 12वीं फेल से नया मोड़ आया है। एक्टर की इस फिल्म पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। फिल्म ने ना सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि ओटीटी पर भी जबरदस्त धमाल मचाया है।

फिल्म 12वीं फेल में विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा की भूमिका निभाई थी। जो कि एक गरीब परिवार से आते हैं और कैसे उन्होंने आइपीएस बनने के लिए दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत की। अब हाल ही में मनोज कुमार शर्मा ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया था।

Manoj Kumar Sharma

हाल ही में मनोज शर्मा एबीपी चैनल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि फिल्म 12वीं फेल के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी? इसके जवाब में मनोज ने कहा, 'अगर पर्सनली पूछा जाए तो इस फिल्म के लिए मुझे कुछ भी नहीं मिला। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मैं न तो कभी किसी से पैसे लेता हूं और न किसी और को इस तरह के लाभ लेने देता हूं।'

मनोज कुमार शर्मा ने आगे खुलासा किया कि उनके घर में किसी भी तरह का गिफ्ट सिस्टम नहीं है। उन्होंने कहा कि, 'मेरी पत्नी और मैंने तय किया था कि हम कभी डायमंड ज्वेलरी नहीं पहनेंगे इसलिए उन्होंने आजतक नहीं पहनी। यहां तक कि एक दूसरे के जन्मदिन पर भी हम गिफ्ट नहीं देते बल्कि खत लिखकर अपने दिल की बात कह देते हैं। इसलिए हमें कभी गिफ्ट की दुकान में जाना भी नहीं पड़ता।'

मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि, 'मैं जो बातें दुनिया को बताना चाहता था वह फिल्म के जरिए बता दी। आज भी मुझसे बच्चे कहते हैं कि वह मेरी तरह बनना चाहते हैं। अगर कोई सही रास्ते पर चलकर कुछ बनना चाहता है बजाय शॉर्टकट अपनाकर तो मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का ये सबसे बड़ा उपहार होगा।' बता दें कि फिल्म 12वीं फेल की सफलता के बाद विक्रांत मैसी को कई बड़े ऑफर मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+