450 रुपये के लिए ड्राइवर से भिड़े विक्रांत मैसी, आखिर कितने करोड़ के हैं मालिक, कमाई इतनी कि रह जाएंगे दंग
Vikrant Massey Net Worth: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी आज इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई थी। जिससे एक्टर ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह विवादों में फंस गए।
दरअसल, विक्रांत मैसी की एक कैब ड्राइवर से बहसबाजी हो गई। जिसे ड्राइवर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में कैब ड्राइवर ने बताया कि महज 450 रुपये देने से एक्टर ने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं ड्राइवर ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर से पैसे मांगे तो वह गाली-गलौच करने लगे।

विक्रांत मैसी और ड्राइवर के बीच हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ फैंस का कहना है कि विक्रांत मैसी अपनी जगह सही हैं उन्होंने जो किया सही किया। वहीं कुछ फैंस ने दावा किया ये महज पब्लिक स्टंट है। ऐसे में फैंस लगातार विक्रांत मैसी की नेटवर्थ के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 12वीं फेल एक्टर पूरे साल कितनी कमाई करते हैं और उनकी कितनी प्रॉपर्टी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी की नेटवर्थ 20-26 करोड़ के बीच है। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म से 1.5 से 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। साथ ही विक्रांत ब्रैंड एडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। इतना ही नहीं विक्रांत मैसी को लग्जरी कारों का भी शौंक हैं।
विक्रांत मैसी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक वोलवो S90 है। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख के आसपास है। इसके अलावा उनके पास Ducati Monster जैसी लग्जरी बाइक है जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है। इतना ही नहीं एक्टर का मुंबई में एक आलीशान घर है जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications