120 Bahadur BO Day 1: फीकी रही फरहान अख्तर के '120 बहादुर' की ओपनिंग, पहले दिन कमाए बस इतने पैसे
120 Bahadur Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमसएक्टर, डायरेक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने 4 लंबे साल बाद अपनी नई फिल्म '120 बहादुर' के जरिए बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक किया है।
21 नवंबर 2025 को रिलीज हई है '120 बहादुर'
गत 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये वॉर ड्रामा फिल्म फरहान अख्तर की पिछली रिलीज 'तूफान' (2021) के बाद उनका पहला बड़ा सिनेमाई प्रोजेक्ट है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। अब सभी की नजर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर है।

ओपनिंग डे पर '120 बहादुर' की कमाई कितनी रही?
-बॉक्स ऑफिस पर फिल्म '120 बहादुर' का मुकाबला इस हफ्ते रिलीज हुई मूवी 'मस्ती 4' से हुआ है। इसके अलावा पहले से चल रही 'दे दे प्यार दे 2', 'हक' और 'द ताज स्टोरी' जैसी फिल्मों ने भी इसे तगड़ी चुनौती दी है।
-इतनी बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद फरहान अख्तर की इस वॉर ड्रामा को दर्शकों से तारीफ सुनने को मिल रही है। हालांकि फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग पाने में कामयाब नहीं हो सकी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म '120 बहादुर' ने ओपनिंग डे पर लगभग 2.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
14 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड पर भारी पड़ी '120 बहादुर'
भले ही फिल्म '120 बहादुर' ने बहुत बड़ी ओपनिंग न की हो लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें हक (1.75 करोड़), द ताज स्टोरी (1 करोड़), होमबाउंड (30 लाख), द बंगाल फाइल्स (1.85) करोड़, निकिता रॉय (22 लाख), आंखों की गुस्ताखियां (35 लाख), केसरी वीर (25 लाख), कंपकंपी (26 लाख), द भूतनी (1.19 करोड़), फुले (15 लाख), ग्राउंड जीरो (1.20 करोड़), क्रेजी (1.10 करोड़), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (50 लाख) और मेरे हसबैंड की बीवी (1.75 करोड़) शामिल हैं। इन्हें पछाड़कर '120 बहादुर' ने खुद को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है।
फिल्म की स्टारकास्ट, विवाद और रिलीज में देरी
-फिल्म में फरहान अख्तर, राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवान भटेना और अजिंक्य देव मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले किया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी मशहूर सिनेमैटोग्राफर तेत्सुओ नागाटा ने की है।
-फिल्म की रिलीज को लेकर सीबीएफसी सर्टिफिकेशन पर सवाल उठे थे, जिसके चलते इसे अटकना पड़ा था। मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक गया जहां कोर्ट ने फिल्म के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद फिल्म बिना देरी तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी।
1962 की जंग के बहादुर सैनिकों की कहानी
फिल्म '120 बहादुर' साल 1962 के चीन-भारत युद्ध पर आधारित है जिसमें रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई दिखाई गई है। लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय जवानों ने जिस साहस और बलिदान का परिचय दिया था, फिल्म उसी पर आधारित है। फिल्म अपनी भावनात्मक ताकत, रियलिस्टिक युद्ध दृश्यों और फरहान अख्तर की दमदार परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है।












Click it and Unblock the Notifications