Watch Video: 11 साल की पलक तिवारी फूट फूटकर स्टेज पर लगी थीं रोनें, सलमान खान ने ऐसे कराया था चुप
Salman Khan and Palak Tiwari Video: वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पलक तिवारी स्टेज पर रो रही हैं और सलमान खान उन्हें गले लगाकर चुप करा रहे हैं।

Salman Khan and Palak Tiwari Video: इस समय सलमान खान और उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल आज सलमान खान की ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों का मिला जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि भाईजान के फैंस को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच सलमान खान और इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान को 11 साल की पलक तिवारी को प्यार से गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पलक तिवारी स्टेज पर रो रही हैं और सलमान खान उन्हें गले लगाकर चुप करा रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो तब का है, जब टीवी एक्ट्रेस और पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' जीता था। सलमान खान का ये वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया है। इस पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान छोटी और क्यूट सी पलक तिवारी से बिग बॉस 4 के स्टेज पर बातचीत कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान 11 साल की पलक तिवारी से पहली बार बिग बॉस 4 के ग्रैंड फिनाले में मिल थे। वीडियो में श्वेता तिवारी को बिग बॉस 4 की ट्रॉफी के साथ देखा जा सकता है। पलक तिवारी अपनी मां को गले लगाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वहीं, सलमान खान 11 साल की पलक तिवारी को चुप कराने लगते हैं। इस शो में द ग्रेट खली भी फाइनलिस्ट थे। वह भी बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
When bhoi met 11 year old Palak Tiwari for the first time. Must say he is sweet with the kids.
by u/ProperPenguinn in BollyBlindsNGossip
आपको बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आ रही हैं। इसी फिल्म से पलक तिवारी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। पलक तिवारी इससे पहले कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications