श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को लोगों ने मारे गंदे ताने, बोले- ये कैसा आर्मपिट दिखा दिया, फोटोज हुईं वायरल
Palak Tiwari Troll: पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को लेकर लोग पलक तिवारी की आलोचना कर रेह हैं।

Palak Tiwari Troll: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इससे पहले पलक तिवारी कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। पलक तिवारी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए हर दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। आपको बता दें कि इतनी कम उम्र में ही उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा हो गई है। पलक की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। पल का फैशन सेंस भी बहुत गॉर्जियस है। हालांकि उनकी लेटेस्ट तस्वीरें ने उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का विषय बना दिया है। पलक तिवारी के लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल हो रही हैं पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीरें
आपको बता दें कि अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही पलक तिवारी भी अपने शानदार लुक से हर किसी को मदहोश करने का जादू जानती हैं। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ पलक भी यूनीक और शानदार आउटफिट्स में तस्वीरें पोस्ट करने से नहीं डरती हैं। 23 साल की उम्र में पलक ने अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। यही कारण हैं कि उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर ट्रोल हुईं पलक तिवारी
हार्डी संधू के 'बिजली बिजली' गाने पर कातिलाना मूंव्स दिखाने वाली पलक तिवारी अपनी बोल्डनेस के चलते लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। पलक ने हाल ही में जूट टोपी के साथ नारंगी रंग की क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने हुए अपना लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करने के बाद से ही लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने पलक के ब्लैक आर्मपिट को लेकर कही ये बात
पलक ने सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर के क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में कई तस्वीरें शेयर की है। वह तेज धूप में पोज देती नजर आ रही हैं और गर्मी के कारण पसीने से भीगी हुईं नजर आ रही हैं। पलक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोगों ने इस तस्वीरें पर खूब कमेंट्स किए हैं। पलक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'वेके पीटी।' आपको बता दें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद से लोग पलक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
पलक तिवारी का उड़ाया जा रहा है मजाक
पलक की इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में उनकी काली आर्मपिट नजर आ रही है। लोग इस तस्वीर को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मैडम अपनी ये काली आर्मपिट दिखाना बंद करो और अपनी मम्मी की तरह सक्सेसफुल बनने की कोशिश करो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आखिरी तस्वीर में उनका आर्मपिट लुक कितना बेकार है।
सलमान खान के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी
आपको बता दें कि पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ये फिल्म आगामी 21 अप्रैल 2023 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह और शहनाज गिल भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications