प्रदेश कार्यसमिति बैठक : भाजपा ने राजनीतिक प्रस्ताव किये पास, सह प्रभारी नितिन ने प्रदेश को बताया अपराध का गढ़
इसी कड़ी में राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले दुर्ग जिले में पहली बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई
दुर्ग, 11जुलाई। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे ही भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने और अपने नेताओं को एकत्र करने में लगी है। इसी कड़ी में राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले दुर्ग जिले में पहली बार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई , भिलाई के निजी होटल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला, इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह समेत सभी सांसद व विधायक व भाजपा के नेता मौजूद रहे।

बैठक में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव किये गए पास
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हैदराबाद में पास किये राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव को प्रदेश कार्यसमिति ने पास किया गया। अब जिला व मण्डल की बैठक लेकर इस प्रस्ताव को पास किया जाएगा जिससे कार्यकर्ता जनता तक उन बातों को पहुंचा सके।
15 जुलाई को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
इसके साथ ही 15 जुलाई को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाई गई द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी, जिसके तैयारियों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जिताने छत्तीसगढ़ के सभी विधायक व सांसद प्रचार करने मैदान में उतरेंगे, वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत है , लेकिन इसके बाद भी भाजपा सांसद कांग्रेसी विधायकों से भी संपर्क साध रहे हैं। जिससे वे छत्तीसगढ़ से भी श्रीमती मुर्मू समर्थन दे सकें।
सह प्रभारी नितिन ने प्रदेश को बताया अपराध का गढ़
वही इस चर्चा के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गलत किया है तो उन्हें भी जेल जाना होगा। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रदेश में हुए निर्भया कांड में एक भी बयान कांग्रेस पार्टी का नहीं आना दुर्भाग्य जनक है। आतंकवादी हाफिज सईद कि पसंदीदा पार्टी कांग्रेस है। इसके साथ ही सूर्यकांत तिवारी द्वारा दिए गए बयान पर नितिन नवीन ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। सूर्यकांत जैसे लोगों की जांच करें और दोषियों पर कार्यवाही करें, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थितियां है। केवल प्रदेश सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार में लगा हुआ है इसलिए उन्हें सड़कें बनाने की चिंता नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी और कमल निशान पर लड़ेंगे 2023 का चुनाव
नितिन नवीन ने आगामी चुनाव में नेतृत्व को लेकर कहा कि वर्ष 2023 का चुनाव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा की ओर से चेहरा पार्टी का चिन्ह कमल एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि प्रदेश संगठन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगा।उन्होंने कहा कि पहली बार देश में आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है । जिसके कारण एनडीए से बाहर भी समर्थन प्राप्त हो रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी आग्रह किया कि प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की आबादी 32% है। इसलिए आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होने के कारण समाज एवं राज्य को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है । उसे ध्यान में रखते हुए पार्टी से अलग हटकर छत्तीसगढ़ के विधायकों को भी उन्हें समर्थन देना चाहिए।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिए 2023 चुनाव की तैयारियों के निर्देश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पास किये गए प्रस्तावों को आज प्रदेश स्तर पर पास किया गया, वहीं आगामी चुनाव के मद्देनजर चर्चा की गई, 2023 चुनाव को लेकर राष्ट्रीय संगठन ने तैयारी के निर्देश दिए है। जिसे अब जिला व मंडलों के माध्यम से जिला तक पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications