Chhattisgarh में साधुओं से मारपीट का मामला, 14 आरोपी गिरफ्तार, गृह मंत्री ने दिये थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
छत्तीसगढ़ में तीन साधुओं (Sadhu assault) के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को साधु की ड्रेस में भिक्षा मांग रहे, तीन लोगों पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दुर्ग के चरोदा बस्ती में बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 35 लोगों की पहचान की है। इनमें से 14 लोगों को गिफ्तार किया है। प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई मारपीट करने वालों की पहचान
पुलिस ने आरोपियों को वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। दरअसल गिरफ्तार किये गए आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर रहें हैं, इनकी पहचान मारपीट के वायरल वीडियो के माध्यम से भी की गई। इसके साथ साथ घटना के दौरान साधुओं को पीटने के लिए उकसाने वाले ऐसे कुछ 20 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाही की जाएगी।

अपवाहों पर ध्यान न दें, मारपीट करने वालों पर होगी कार्रवाई
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग राजनांदगांव, रायपुर और धमतरी जैसे जिलों में इन दिनों बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसी अफवाहों पर लोग निर्दोष लोगों से मारपीट कर रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में चरोदा में साधुओं से मारपीट हुई है। इस पूरे मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर करीब 35 से 40 लोगों को चिन्हित किया गया है। मारपीट करने वाले 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस घटना के लिए उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाएगा साथ ही इस घटना के दौरान मुकदर्शक बनकर तमाशा देखने वाले लोगों से माफीनामा भी लिखवाया जाएगा।
जानिए कैसे सामने आया मारपीट मामला
गुरुवार को दुर्ग जिले के चरोदा में गणेश चौक के पास तीन व्यक्ति जो साधु के कपड़े पहने हुए थे। साधु की वेषभूषा में घर घर जाकर भिक्षा मांग रहे थे, जिसके बाद कुछ अज्ञात लोगों ने चरोदा बस्ती मे बच्चा चोरी की अपवाह फैला दी। यह बात कुछ ही समय में पूरी बस्ती में आग की तरह फैल गई। इस अफ़वाह पर लगभग 200 लोगों की भीड़ गणेश चौक के पास जमा हो गई और फिर लोगों ने तीन साधुओं के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग स्टाफ़ ने मौके पर पहुँचकर तीनो को तत्काल भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया गया और अस्पताल ले ज़ाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने तीनो साधुओं के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
राजस्थान के निवासी थे तीनो, नहीं मिला कोई आईडी कार्ड
इलाज कराने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर तीनों ने स्वयं को राजस्थान के अलवर जिले का निवासी होना बताया। जिसमें राजवीर सिंग उम्र 28 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ ज़िला अलवर राजस्थान, श्याम सिंग उम्र 23 वर्ष, निवासी गोविन्दगढ़ ज़िला अलवर राजस्थान, अमन सिंग 28 वर्ष है। इन तीनों ने पुलिस को किसी प्रकार का परिचय पत्र या आधार कार्ड नहीं दिखाया। जिस पर राजस्थान पुलिस से तीनों की पहचान कराई गई।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications