National Highway Durg: फ्लाई ओवर निर्माण के लिए नई डेडलाइन, बढ़ गई मुसीबतें, जुलाई तक खाने पड़ेंगे धूल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महाराष्ट्र कोलकाता नेशनल हाईवे 53 पर दुर्ग से लेकर कुम्हारी तक बन रहे फ्लाईओवर की डेडलाइन और बढ़ा दी गई है। अब इसे बनाने में लगभग 8 महीनों का और समय लगेगा, यानी इस सड़क पर चलने वालों को अभी 8 महीने और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार तीसरी बार यह डेडलाइन केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को दी गई है। इस डेडलाइन के बढ़ने के बाद अब दुर्ग यातायात पुलिस के लिए चुनौती और बढ़ गई है।

5 बड़े फ्लाईओवरों का हो रहा निर्माण

5 बड़े फ्लाईओवरों का हो रहा निर्माण

दरअसल दुर्ग से कुम्हारी के बीच वर्तमान में फेस वन के तहत 5 बड़े फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है जिसमें कुम्हारी ओव्हर ब्रिज पर बने आर्क ब्रिज में लगभग 10 इंच की गड़बड़ी आने के बाद इसे फिर से सुधार के लिए बंद किया गया। इस वजह से ब्रिज का निर्माण करने की समयावधि और बढ़ गई है। निर्माण एजेंसियों ने अन्य ब्रिज में इस तरह की गलती से बचने के लिए निर्माण कार्य के तरीके में बदलाव किया है। पावर हाउस में बन रहे आर्च ब्रिज में फिलहाल सावधानी बरती जा रही है।

एजेंसी ने दी नई डेडलाइन, दिसंबर तक शुरू होगा कुम्हारी ब्रिज

एजेंसी ने दी नई डेडलाइन, दिसंबर तक शुरू होगा कुम्हारी ब्रिज

एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी ओवरब्रिज को मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सुपेला स्थित चन्द्रा मौर्या ब्रिज जनवरी महीने में शुरू करने की डेडलाइन दी गई है। वहीं पावर हाउस में बन रहे आर्क ब्रिज व फ्लाईओवर को मार्च-अप्रैल माह में, डबरा पारा ओवरब्रिज को जुलाई महीने में शुरू करने की डेडलाइन दी गई है। कंपनी के अनुसार इस डेड लाइन में एक-दो माह की देरी हो सकती है।

जर्जर सड़कों पर बढ़े हादसे, 2020 में पूरा होना था काम

जर्जर सड़कों पर बढ़े हादसे, 2020 में पूरा होना था काम

दरअसल इन फ्लाईओवरों का निर्माण साल 2020 और 21 में प्रभावित रहा। जिसका मुख्य कारण कोविड-19 गया। वहीं 10 सितम्बर 2018 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भूमि पूजन कर लगभग 3000 करोड रुपए के इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। जिसका निर्माण साल 2020 में पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा है। जिसके कारण सड़क पर चलने वाले यात्रियों बदहाल सड़कों पर चलना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़कों की स्थिति और भी बदहाल होती है। इन सड़कों में हादसों की संख्या भी बढ़ गई है।

25 दिनों में शुरू होगा चंद्रा मौर्या फ्लाई ओव्हर

25 दिनों में शुरू होगा चंद्रा मौर्या फ्लाई ओव्हर

चंद्र मौर्य चौक पर बन रहे फ्लाई ओव्हर के एक हिस्से को त्योहारी सीजन में यातयात दबाव को कम करने अक्टूबर महीने में छोटे वाहनों के लिए खोला गया था। लेकिन ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज के पहले हिस्से का डामरीकरण पूरा कर लिया है। अब दूसरे हिस्से में भी कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सड़क निर्माण में काम कर रही एजेंसी के अनुसार प्रकाश व्यवस्था होने के लगभग 15 दिनों बाद इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

कुम्हारी आर्क ब्रिज की फाइल मंत्रालय में अटकी

कुम्हारी आर्क ब्रिज की फाइल मंत्रालय में अटकी

दुर्ग यातायात पुलिस के अनुसार कुम्हारी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज के निर्माण की फाइल केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दी है। मंत्रालय से फाइल और ब्रिज चेक होने के बाद रिपोर्ट मिलते ही दोनों ओर के सेफ्टी वॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद सड़क पर बचे हुए हिस्से में डामरीकरण कर आम नागरिकों के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+